{"_id":"646b754eae5e13533909eeb7","slug":"misdeed-with-innocent-child-by-taking-him-to-deserted-place-on-pretext-of-feeding-litchi-in-vaishali-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: वैशाली में लीची खिलाने के बहाने सुनसान स्थान पर ले जाकर मासूम बच्चे से किया कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: वैशाली में लीची खिलाने के बहाने सुनसान स्थान पर ले जाकर मासूम बच्चे से किया कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार
Mon, 22 May 2023 07:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 22 May 2023 07:29 PM IST
सार
महुआ SDPO सूरभ सुमन ने बताया कि 21 मई को मामला थाने तक आया है। इसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि मासूम बच्चे को सदर अस्पताल हाजीपुर मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में छह साल के बच्चे से अप्राकृतिक यौनाचार करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही उसके परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। उसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि घर से तकरीबन एक किलोमीटर दूर सुनसान जगह पर ले जाकर आरोपी ने अप्राकृतिक यौनाचार की घटना को अंजाम दिया। घटना 20 मई की है।
विज्ञापन
पीड़ित मासूम की मां ने बताया कि उसका बेटा दरवाजे पर खेल रहा था। तभी गांव के ही 18 साल का मोहम्मद चमन पिता मोहम्मद शाहिद उसे उठाकर घर से तकरीबन एक किलोमीटर दूर सुनसान जगह ले गया। फिर वहां उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया। छह साल के मासूम ने अपनी मां को घर आकर आपबीती सुनाई। उसके बाद गांव में तनावपूर्ण की स्थिति बन गई है।
विज्ञापन
इस मामले को लेकर महुआ SDPO सूरभ सुमन ने बताया कि 21 मई को मामला थाने तक आया है। इसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि मासूम बच्चे को सदर अस्पताल हाजीपुर मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आवश्यक कार्रवाई करने के बाद उसे जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन