{"_id":"64158d21ede287d6af0c7dea","slug":"miscreants-opened-fire-after-entering-hardware-shop-in-muzaffarpur-for-not-paying-extortion-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarpur: रंगदारी न देने पर बदमाशों ने हार्डवेयर दुकान पर की गोलीबारी, दुकानदार को दी बेटे को मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarpur: रंगदारी न देने पर बदमाशों ने हार्डवेयर दुकान पर की गोलीबारी, दुकानदार को दी बेटे को मारने की धमकी
Sat, 18 Mar 2023 03:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 18 Mar 2023 03:36 PM IST
सार
मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र में रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने हार्डवेयर दुकान पर गोलीबारी की। कच्ची पक्की इलाके में बदमाशों ने रंगदारी न देने पर दुकानदार को कॉल कर उनके बेटे की हत्या करने की धमकी भी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र से पांच लाख रुपये रंगदारी नहीं देने पर हार्डवेयर दुकान पर गोलीबारी करने का मामला सामने आया है। मामला थाना क्षेत्र के कच्ची पक्की इलाके का है जहां बदमाशों ने अधिवक्ता के पिता से पांच लाख की रंगदारी मांगी। साथ ही बदमाशों ने रंगदारी न देने पर उन्हें कॉल कर बेटे की हत्या करने की धमकी भी दी। घटना के बाद से उनका पूरा परिवार दहशत में है।
विज्ञापन
इसके बाद अधिवक्ता ने घटना की जानकारी सदर पुलिस को दी। सूचना मिलने पर सदर थानेदार सत्येंद्र कुमार मिश्र दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और दुकानदार और उनके पुत्र से पूरे मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
थानेदार सत्येंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। शिकायत के आधार पर छानबीन की जा रही है। मौके से एक खोखा मिला है। अपराधियों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
दुकानदार के पुत्र अधिवक्ता संजय कुमार ने बताया कि उनके पिता राजन प्रसाद से पांच लाख की रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। देर रात दुकान बंद कर वे लोग घर चले गए थे। सुबह अपनी हार्डवेयर की दुकान पर आए तो देखा कि उसपर फायरिंग की गई है। गोली दुकान के शटर को भेदते हुए अंदर घुस गई। वहीं, आज कॉल कर के धमकी दी कि आपके बेटे को भी मार दूंगा। इसके बाद से वे और उनका पूरा परिवार दहशत में है।