{"_id":"652fe44d3351a22f9c005ebb","slug":"miscreants-looted-two-lakh-rupees-from-lic-agent-in-registry-office-campus-and-ran-away-in-muzaffarpur-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: बदमाशों ने रजिस्ट्री ऑफिस कैंपस में एलआईसी एजेंट से दो लाख रुपये लूट हुए फरार; लोगों में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: बदमाशों ने रजिस्ट्री ऑफिस कैंपस में एलआईसी एजेंट से दो लाख रुपये लूट हुए फरार; लोगों में हड़कंप
Wed, 18 Oct 2023 07:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 18 Oct 2023 07:27 PM IST
सार
Bihar: दरोगा प्रवीण कुमार ने बताया कि जानकारी मिली है कि एक व्यक्ति से बाइक सवार के द्वारा पैसा छीना गया है। दो लाख कैश था। मामले की तहकीकात की जा रही है। पीड़ित व्यक्ति को थाने बुलाया गया है।
विज्ञापन
नगर थाना पुलिस, मुजफ्फरपुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र के कचहरी कैंपस स्थित रजिस्ट्री ऑफिस में बाइक सवार बदमाशों ने एलआईसी एजेंट को अपना निशाना बनाया। इस दौरान बदमाश एजेंट से दो लाख की नकदी लूटकर फरार हो गए। घटना को लेकर घंटों रजिस्ट्री कार्यालय परिसर में लोगों के बीच हड़कंप मचा रहा। पीड़ित मुशहरी थाना के नया गांव निवासी दिनेश गुप्ता बताया गया है।
विज्ञापन
पीड़ित दिनेश गुप्ता ने बताया कि उसने क्लब रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से दो लाख रुपये निकाले थे। रुपये बैग में रखकर रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे थे। तभी एक युवक 500 रुपये खुले कराने के बहाने उनके पास पहुंचा था। दिनेश गुप्ता ने खुले रुपये ने होने की बात कही। उक्त युवक चला गया। थोड़ा देर में ही एक व्यक्ति ने बताया कि आपके रुपये गिरे हुए हैं। जैसे ही दिनेश ने नीचे देखा, वह व्यक्ति उसका बैग लेकर फरार हो गया। दिनेश ने उसका पीछा भी किया। लेकिन वह अपने सहयोगी के बाइक पर बैठाकर फरार हो गया। शोर मचाने पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। दरोगा प्रवीण कुमार ने बताया कि जानकारी मिली है कि एक व्यक्ति से बाइक सवार के द्वारा पैसा छीना गया है। दो लाख कैश था। मामले की तहकीकात की जा रही है। पीड़ित व्यक्ति को थाने बुलाया गया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि शहर के बीचों-बीच त्यौहारी सीजन में बाइक सवार बदमाशों का तांडव चरम पर है। दो दिनों में तीन महिलाओं समेत आधा दर्जन लोगों को बाइक सवार अपराधी अपना शिकार बना चुके हैं। पुलिस मूक दर्शक बनी हुई है।