फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Miscreants fighting with younger brother shot elder brother in the waist in Muzaffarpur

Bihar News: छोटे भाई से हो रहा था झगड़ा; कारण पूछने पर बदमाशों ने बड़े भाई को कमर में मार दी गोली

Mon, 24 Jul 2023 07:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 24 Jul 2023 07:14 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर में एक शिक्षक पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। इस हमले में शिक्षक को दो गोलियां लगी हैं। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Miscreants fighting with younger brother shot elder brother in the waist in Muzaffarpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर के अहियापुर में एक शिक्षक को बदमाशों ने गोली मार दी है। गोली शिक्षक की कमर में लगी है। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घायल शिक्षक की पहचान गायघाट थाना क्षेत्र के हंसना के विजय सिंह के बेटे यश कुमार (18) के रूप में हुई है। वह वर्तमान में अहियापुर के बखरी चौक के पास किराए के मकान में रहता है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, यश सोमवार सुबह नजदीक ही अपनी फुफेरी बहन के घर गया था। वहीं, उसके छोटे भाई आर्यन (16) के सीने पर बाइक सवार युवकों ने हाथ मार दिया। इसके बाद वे लोग बाइक सवारों का इंतजार करने लगे। थोड़ी देर के बाद बाइक सवार दोनों बदमाश वापस वहां से गुजर रहे थे। तभी यश ने उनको रोक लिया। फिर उनके बीच नोक-झोंक शुरू हो गई।
विज्ञापन


इसी दौरान बदमाश ने हथियार निकाले और यश पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें यश को दो गोलियां लग गईं। एक गोली उसके दाएं हाथ पर लगी है, वहीं दूसरी गोली उसके दाएं तरफ सीने में लगी है। इसके बाद बदमाश फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घटना के बाद यश भागकर एक घर में छिप गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
थोड़ी देर बाद आनन-फानन में घायल यश को बैरिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां उसका इलाज चल रहा है। यश ने इस साल 10वीं की परीक्षा पास की है। वह अहियापुर थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल में बच्चों को पढ़ाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed