{"_id":"640472438904d5b659060418","slug":"miscreant-shot-youth-near-hilsa-municipal-council-office-in-nalanda-mob-thrashed-accused-handed-over-to-police-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nalanda: हिलसा नगर परिषद कार्यालय के पास बदमाश ने युवक पर चलाई गोली, भीड़ ने आरोपी को पीटा फिर पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nalanda: हिलसा नगर परिषद कार्यालय के पास बदमाश ने युवक पर चलाई गोली, भीड़ ने आरोपी को पीटा फिर पुलिस को सौंपा
Sun, 05 Mar 2023 04:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 05 Mar 2023 04:13 PM IST
सार
घटना से एक दिन पहले हिलसा रेलवे स्टेशन के पास मारपीट कर आरोपी से मोबाइल छीन लिया था। गुस्से में वह रविवार को नगर परिषद कार्यालय हिलसा में पहुंचा और एक सफाई कर्मी पर फायरिंग कर दी। हालांकि पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के नालंदा में हिलसा नगर परिषद कार्यालय के पास हथियारबंद बदमाश ने एक युवक के ऊपर गोली चला दी। इससे उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया। गनीमत यह रही कि युवक बाल-बाल बच गया। गोली चलाने के बाद भीड़ ने आरोपी को पकड़कर पहले जमकर पिटाई की, उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस की गिरफ्त में आया बदमाश हिलसा थाना क्षेत्र के गोबर विगहा गांव निवासी अविनाश कुमार उर्फ सनसन बताया जा रहा है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया है। सूत्रों के मुताबिक, एक दिन पहले हिलसा रेलवे स्टेशन के पास मारपीट कर अविनाश कुमार उर्फ सनसन से मोबाइल छीन लिया था।
विज्ञापन
इसी खुन्नस में रविवार की सुबह वह नगर परिषद कार्यालय हिलसा के मुख्य द्वार पर पहुंचा। जहां उसने एक सफाई कर्मी को पकड़कर पहले गाली ग्लौज की। फिर दहशत फैलाने के उद्देश्य से उस पर फायरिंग कर दी। फायरिंग करते ही लोगों के बीच अफरातफरी का माहौल बन गया। वहीं, सफाई कर्मियों ने बदमाश को पकड़कर पहले धुनाई की, उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। फिल्हाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।