फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Patna 2 Minor Girl Dead Thrown by Five-Story Building 1 Dead

Patna News: पांच मंजिला इमारत से दो बच्चियों को फेंका नीचे, एक की मौत, गुस्साई भीड़ ने किया उपद्रव 

Fri, 04 Feb 2022 08:10 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 04 Feb 2022 08:10 AM IST
सार

दोनों बच्चियां सगी बहन हैं। एक की उम्र 12 तो दूसरी की 10 साल है। पुलिस के मुताबिक, एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई तो दूसरी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
Bihar Patna 2 Minor Girl Dead Thrown by Five-Story Building 1 Dead
पटना में युवक ने 2 बच्चियों को 5 मंजिला इमारत से नीचे फेंका (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : pixabay

विस्तार

बिहार के पटना से एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। मामला बहादुरपुर थाना क्षेत्र का है।  यहां एक सनकी युवक ने दो बच्चियों को पांच मंजिला इमारत से नीचे फेंक दिया। इसमें एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं दूसरी अस्पताल में भर्ती है। डॉक्टरों का कहना है कि दूसरी बच्ची की हालत भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


सगी बहनें हैं दोनों बच्चियां
स्थानीय पार्षद सतीश कुमार ने बताया कि रामकृष्ण कॉलोनी नंदलाल गुप्ता का परिवार रहता है। वह फल का व्यवसाय करते हैं। नंदलाल की दो बेटियां शालू(10 वर्ष) और सलोनी(12 वर्ष) हैं। गुरुवार को विवेक कुमार नाम का शख्स दोनों बच्चियों को पांच मंजिला इमारत पर ले गया और वहां से उन्हें फेंक दिया। इसके बाद एक की मौत तो मौके पर ही हो गई। उग्र भीड़ ने आरोपी को पकड़ लिया। हालांकि, आरोपी ने नहीं बताया कि उसने दोनों बच्चियों को ऊपर से क्यों फेंका। 
विज्ञापन

 
पुलिस पर हुआ पथराव
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। जब पुलिस आरोपी को पकड़कर ले जा रही थी, तभी भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया। पथराव में पांच पुलिसकर्मी घायल भी हुए। वहीं गाड़ियों को भी आग लगा दी गई। पुलिस का कहना है कि लोगों में घटना के बाद से आक्रोश है। स्थिति संभाल ली गई है और जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ भी नहीं बता रहा आरोपी
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अभी तक सिर्फ इतना बताया है कि वह दरभंगा जिले के लहेरियासराय का रहने वाला है। इसके अलावा उसने किसी बात की जानकारी नहीं दी है। वह न ही यह बता रहा है कि उसने दोनों बच्चियों को पांचवी मंजिल से नीचे क्यों फेंका। पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed