फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   miley naa miley hum actor chirag paswan now mp from jamui talked about her actress in the movie kangana ranaut

Bollywood Movies : कंगना रणौत के साथ आज फिल्म करता तो रोज मेरी क्लास लेतीं; चिराग पासवान ने क्यों कही यह बात

Wed, 16 Aug 2023 11:39 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 16 Aug 2023 11:39 AM IST
सार

Chirag Paswan Movies : बिहार में जमुई के सांसद चिराग पासवान एक बार फिल्मी बातों के कारण चर्चा में हैं। राजनीति में एंट्री से पहले चिराग ने कंगना रणौत के साथ अंतिम फिल्म की थी। उन्होंने कंगना को लेकर बयान दिया है। 

विज्ञापन
miley naa miley hum actor chirag paswan now mp from jamui talked about her actress in the movie kangana ranaut
कंगना रणौत के साथ चिराग पासवान फिल्म के एक दृश्य में। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्रिमंडल की कुर्सी के मजबूत दावेदारी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगातार जुबानी हमले के कारण चर्चा में रहे लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद चिराग पासवान एक और कारण से चर्चा में आ गए हैं। राजनीति में एंट्री से पहले बॉलीवुड अभिनेता रहे चिराग ने अपने पिछले कॅरियर की चर्चा करते हुए कंगना रणौत की बात की है। उन्होंने कहा कि अच्छा हुआ कि 'मिले न मिलें हम’ मूवी उस समय आयी थी, इस समय मैं कंगना के साथ एक्टर होता तो वह रोज नेपोटिज्म को लेकर क्लास लेती। एक डिजिटल मीडिया से बातचीत में चिराग ने हल्के अंदाज में कहा कि नेपोटिज्म को लेकर कंगना बहुत मुखर हैं और अगर आज मैं उनके साथ फिल्म कर रहा होता तो शायद वह मुझे भी नहीं छोड़तीं।
विज्ञापन




 

miley naa miley hum actor chirag paswan now mp from jamui talked about her actress in the movie kangana ranaut
कंगना के साथ चिराग पासवान - फोटो : अमर उजाला

पूर्व अभिनेता और जमुई सांसद सह लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बॉलीवुड छोड़ने और पूर्णकालिक राजनेता बनने से पहले कंगना रणौत के साथ एक फिल्म में अभिनय किया था। उन्होंने निजी चैनल को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि भगवान का शुक्र है कि मैंने उस समय कंगना के साथ यह फिल्म की थी। अगर मैंने यह फिल्म अब की होती तो वह हर दिन मेरा क्लास लेती। वह हर दिन भाई-भतीजावाद को लेकर उन्हें खरी-खोटी सुनातीं। कंगना के साथ अपनी 2011 की फिल्म "मिले ना मिले हम" के संबंध में बात करते हुए, चिराग पासवान ने कहा, “भगवान का शुक्र है कि यह फिल्म मैंने कंगना के साथ हमारे वक्त में की। चिराग पासवान ने कहा वह जिस तरह से मुद्दों को उजागर करती हैं, ऐसे में रोज मेरा क्लास लगाती।"

आपका सौभाग्य हो सकता है आपकी क्षमता नहीं
भाई-भतीजावाद के संबंध में पूछे गये सवाल के जवाब में चिराग पासवान ने कहा कि, “लोग दोनों उद्योगों में भाग्य का फैसला करते हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किसी सुपरस्टार या प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति के बेटे हैं। एक बड़े व्यक्तित्व का सुपुत्र या सुपुत्री होना आपका सौभाग्य हो सकता है काबिलियत नहीं। उन्होंने कहा कि यह आपका सौभाग्य हो सकता है लेकिन आपकी क्षमता नहीं।”

बॉलीवुड को मैंने नहीं, बॉलीवुड ने मुझे छोड़ दिया
फिल्म की दुनिया छोड़ने पर चिराग पासवान ने कहा कि बॉलीवुड में एक छोटे से कार्यकाल ने उन्हें यह स्पष्ट कर दिया कि वह जीवन में क्या करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ''वैसे बॉलीवुड को मैंने नहीं छोड़ा, बॉलीवुड ने मुझे छोड़ दिया। मुझे लगता है कि मैं इसके लिए नहीं बना था। हर किसी का बचपन का एक शौक होता है, मेरा भी शौक था। स्कूल-कॉलेज में लोग यह कहते थे कि आप अच्छा दिखते हैं, अच्छा बोलते हैं, आपको बॉलीवुड में कोशिश करनी चाहिए। इसलिए  लेकिन फिर उन्हें यह एहसास हुआ कि रिहर्सल करना, संवाद रटना और मेकअप करना उनके बस की बात नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed