फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Middle aged man attacked with knife over land dispute in Partapur village of Samastipur

Samastipur: जमीन विवाद में अधेड़ पर चाकू से हमला, मरा हुआ समझ कर बथान के पीछे फेंका, स्थिति गंभीर

Tue, 19 Sep 2023 12:38 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 19 Sep 2023 12:38 PM IST
सार

विरेंद्र ने आरोप लगाया है कि उनके पड़ोसी निर्मल पासवान से करीब पांच सालों से जमीन का विवाद चल रहा है। इसी के चलते उसको अकेला पाक उस पर हमला किया गया।

विज्ञापन
Middle aged man attacked with knife over land dispute in Partapur village of Samastipur
घटना के बाद अस्पताल पहुंचे परिजन। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जिले के कल्याणपुर थाने के परतापुर गांव में सोमवार रात कुछ लोगों ने एक अधेड़ पर  चाकुओं से हमला कर दिया। हमलावरों ने अधेड़ को मरा हुआ समझकर उसे बथान के पीछे फेंक दिया। अधेड़ को लोगों ने सुबह कराहते हुए देखा तो परिवार के लोगों को सूचना दी। उसे गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई हे। अधेड़ के शरीर पर करीब दस स्थानों पर चाकू से वार किया गया है। जख्मी की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया। जख्मी परतापुर गांव के बुलाकी महतो के पुत्र महावीर महतो (53) बताए गए हैं।

विज्ञापन


घटना के संबंध में जख्मी महावीर महतो के पुत्र विरेंद्र कुमार ने बताया कि उनके घर में एक मौत हो जाने के कारण उनका पूरा परिवार गणेश चौठ मनाने के लिए कल्याणपुर ननिहार रात गए हुए थे। उनके पिता महावीर महतो अकेले ही बथान पर थे। विरेंद्र ने आरोप लगाया है कि उनके पड़ोसी निर्मल पासवान से करीब पांच सालों से जमीन का विवाद चल रहा है। कोर्ट से डिग्री होने के बावजूद निर्मल जमीन खाली नहीं कर रहा है। उन्होंने शक जाहिर किया है कि रात उनके पिता अकेले बथान पर थे, जिसका फायदा उठाकर निर्मल अपने सहयोगी के साथ मिलकर उनपर जानलेवा हमला किया है। उन्हें मरा हुआ समझ कर बथान के पीछे झाड़ी में फेंक दिया। 
विज्ञापन


कराहने की आवाज पर बच्चों ने मचाया शोर
बताया गया है कि खून से लथपथ महावीर बथान के पीछे झाड़ी में कराह रहे थे। सुबह बच्चों ने कराहने की आवाज झाड़ी की ओर से आता सुना हुआ। जब लोग करीब गए तो देखा महावीर खून से लथपथ है। हल्ला होने के पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। गांव के लोगों ने मामले की जानकारी विरेंद्र को फोन पर दी। जिसके बाद कल्याणपुर से पहुंचे परिवार के लोगों ने उन्हें सदर अस्पताल लाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने क्या कहा
कल्याणपुर थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि जमीन विवाद में घटना की सूचना मिली है। पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया है। अभी पीड़ित का बयान नहीं मिला है। बयान आने के बाद इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed