Bihar Board Topper : बिहार बोर्ड मैट्रिक के पहले तीन टॉपर्स को मिलेंगे दो-दो लाख; सभी 123 को क्या-क्या मिलेगा?
BSEB Bihar Board Result: इंटर परीक्षा की तरह ही मैट्रिक परीक्षा के टॉपर्स को भी पिछले साल की तुलना में इस बार दोगुनी राशि मिलेगी। इस साल सभी टॉपर्स को एक लैपटॉप, प्रमाण पत्र और मेडल भी प्रदान किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इस बार 123 परीक्षार्थियों को एक-एक लैपटॉप, प्रशस्ति पत्र और मेडल दिया जाएगा। बोर्ड में इंटर परीक्षा की तरह ही मैट्रिक के टॉपर्स की इनामी राशि भी दोगुनी कर दी है। इस बार मैट्रिक परीक्षा में तीन परीक्षार्थियों ने बराबर अंक लाकर पहला स्थान हासिल किया है। इन तीनों को दो-दो लाख रुपए का इनाम मिलेगा। दूसरे नंबर पर रहे तीन परीक्षार्थियों को डेढ़ डेढ़ लाख रुपए प्रोत्साहन राशि मिलेगी। इसी तरह तीसरे स्थान पर रहे पांच परीक्षार्थियों को एक एक लाख रुपए दिए जाएंगे। चौथे से लेकर दसवें स्थान तक रहे कल 112 बच्चों को लैपटॉप के अलावा 20-20 हजार रुपए दिए जाएंगे। इसके साथ ही सभी टॉपर्स को एक लैपटॉप, प्रमाण पत्र और मेडल भी प्रदान किया जाएगा। आप यहां क्लिक करके भी सीधे बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम वाले पेज पर जा सकते हैं।
इस बार मैट्रिक परीक्षा के टॉपर्स को मिलेगी दोगुनी राशि
दरअसल, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति देश रत्न डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेधा छात्रवृत्ति भी देती है। उससे अलग यह है इनामी राशि है जिसे पिछले साल के मुकाबले दो गुना कर दिया गया है। देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद मेधा छात्रवृत्ति की राशि में भी वर्ष 2025 से बढ़ोतरी की जा रही है। इस बार टॉप 10 में रहे सभी 123 मैट्रिक परीक्षार्थी प्रतिमाह ₹1200 की जगह ₹2000 की छात्रवृत्ति हासिल करेंगे। राज्य सरकार या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान में नियमित रूप से नामांकित होकर 11वीं और 11वीं की पढ़ाई करने पर इन परीक्षार्थियों को 24 महीने तक ₹2000 प्रति माह छात्रवृत्ति मिलेगी। अगर यह तकनीकी डिप्लोमा पाठ्यक्रम में नियमित अध्ययन करते हैं तो कोर्स की समाप्ति तक प्रतिमा ₹2000 की छात्रवृत्ति मिलेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.