फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Mastermind of vehicle thief gang arrested in Nalanda, came to attend friend's marriage ceremony in stolen car

Bihar News: नालंदा में वाहन चोर गैंग का सरगना गिरफ्तार, चोरी की कार से दोस्त की बरात में शामिल होने आया था

Mon, 22 May 2023 06:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 22 May 2023 06:32 PM IST
सार

हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि बबलू अपने दोस्त की शादी में शामिल होने सलालपुर गांव आया हुआ है। जहां छापेमारी कर पुलिस ने बबलू को गिरफ्तार कर लिया। वह चोरी की कार लेकर बरात में शामिल होने आया था।

विज्ञापन
Mastermind of vehicle thief gang arrested in Nalanda, came to attend friend's marriage ceremony in stolen car
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी सरगना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नालंदा के परवलपुर थाना क्षेत्र के सलालपुर गांव से पुलिस ने वाहन चोर गैंग के सरगना को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक जहानाबाद जिले का निवासी है। वह रविवार को अपने दोस्त की बारात में शामिल होने सलालपुर गांव आया था।

विज्ञापन


सोमवार को हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया अपराधी जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र के उबेर गांव निवासी महेश यादव का बेटा बबलू कुमार है। पुलिस को वाहन लूट के कई मामलों में इसकी तलाश थी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि बबलू अपने दोस्त की शादी में शामिल होने सलालपुर गांव आया हुआ है। जहां छापेमारी कर पुलिस ने बबलू को गिरफ्तार कर लिया। वह चोरी की कार लेकर बरात में शामिल होने आया था। पूछताछ में उसके कई अन्य ट्रैक्टर और कार चोरी में संलिप्त रहने की बात सामने आ रही है। उसकी गिरफ्तारी से वाहन चोरों के अंतरजिला नेटवर्क के खुलासे की भी पूरी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी ने बताया कि बबलू यादव पर हिलसा और घोसी थाने में लूट, रंगदारी तथा धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। खुद पकड़े गए आरोपी ने पांच ट्रैक्टर चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकारी है। इस मौके पर थानाध्यक्ष अफसर हुसैन समेत कई वरीय पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed