फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Married woman trapped in love with delivery boy in Muzaffarpur, ran away and got married, now he rejected her

Muzaffarpur: डिलीवरी ब्वॉय के प्यार में फंसी विवाहिता, घर से भागकर की शादी, अब युवक ने ठुकराया

Fri, 17 Mar 2023 04:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 17 Mar 2023 04:58 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के बोचहां थाना इलाके में एक विवाहिता को डिलीवरी ब्वॉय से प्यार हो गया। फिर दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली। उसके कुछ दिनों बाद ही युवक ने युवती को अपनाने से इनकार कर दिया। इस मामले को लेकर पीड़िता ने थाने में शिकायत की है।

विज्ञापन
Married woman trapped in love with delivery boy in Muzaffarpur, ran away and got married, now he rejected her
युवक ने महिला को शादी के कुछ दिन बाद ठुकराया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर में ऑनलाइन कंपनी के सामान की डिलीवरी करने वाले युवक से विवाहिता को प्यार हो गया। वह उसके प्यार में अपने पति को भूल गई। फिर घर से भागकर दोनों ने शादी भी कर ली। लेकिन कुछ दिनों बाद ही युवक ने लड़की को ठुकरा दिया। अब वह उसे अपनाने से इनकार कर रहा है। मामला बोचहां थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां पीड़िता ने थाने पर पहुंचकर इस मामले को लेकर शिकायत की।

विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसकी शादी पांच साल पहले वैशाली जिले में हुई थी। लेकिन वह ज्यादातर अपने मायके में ही रह रही थी। वह सामान की खरीदारी ऑनलाइन करती थी। जो लड़का डिलीवरी करने आता था वह शरफुद्दीनपुर का रहने वाला था। कई बार डिलीवरी करने आने के बाद उसने उसका मोबाइल नंबर ले लिया और उससे बात करने लगा। बात करते-करते दोनों में पहले दोस्ती हुई, फिर दोस्ती प्यार में बदल गई।
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इसके बाद आरोपी यश चौधरी (डिलीवरी ब्वॉय) उसे भगाकर ले गया और अपनी एक दीदी के मकान में काफी दिनों तक रखा। युवती के काफी दवाब डालने के बाद 26 जनवरी को आरोपी युवक ने उसे चामुंडा स्थान मंदिर ले जाकर उससे शादी की। इसके बाद अपने घर के पास ही सलहा में उसे किराए के मकान पर रख कर साथ रहने लगा। इसी दौरान बीते आठ मार्च को उसने कुछ देर में आने की बात कह कर घर से निकल गया। उसके बाद से वह वापस नहीं आया। मोबाइल पर कॉल करने पर बताया कि वह अपने एक रिश्तेदार के यहां है और उसे लोग कहीं जाने नहीं दे रहे हैं। पीड़िता ने आगे बताया कि उसे अब मकान मालिक भी घर खाली करने को कह रहा है। वह कहां जाए, क्या करे। कुछ समझ नहीं आ रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि पीड़िता की शिकायत की जांच की गई है। उसके पति से संपर्क किया जा रहा है। आरोपी युवक के परिजनों को उसे सामने लाने को कहा गया है। दोनों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed