फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Married woman's dead body found hanging

Bihar News: फंदे से लटका हुआ मिला विवाहिता का शव, पीहर पक्ष ने लगाया ससुरालजनों पर आरोप

Thu, 07 Mar 2024 02:36 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 07 Mar 2024 02:36 PM IST
सार

Motihari: मोतिहारी में एक विवाहिता का शव उसके कमरे में फंदे से लटका हुआ बरामद हुआ है। जिसके बाद मृतका के ससुराल वाले घर छोड़कर फरार है। ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद पीहर पक्ष वाले बेटी के घर पहुंचे, तो फंदे से लटका हुआ बेटी का शव मिला होना पाया। 

विज्ञापन
Married woman's dead body found hanging
फंदे से लटका हुआ मिला विवाहिता का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घटना के संबंध में मृतका के भाई चमन तिवारी ने बताया कि उसने अपनी बहन निकी कुमारी (27) की शादी 25 नवंबर 2020 को कल्याणपुर थाना मिरचैया गांव निवासी प्रेम नाथ पांडे के पुत्र चंदन कुमार पांडे से करवाई थी। शादी के बाद उसकी एक संतान भी हुई। शादी के बाद दोनों के बीच घरेलू विवाद चला आ रहा था।

विज्ञापन


सुबह में बहन के हत्या की मिली सूचना
बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह में ग्रामीणों से सूचना मिली की उसकी बहन की मौत हो गई है। सूचना मिलने के बाद जब सभी उसके घर पहुंचे तो घर पर कोई नहीं था, बहन के रूम का गेट खुला हुआ था, जब अंदर गए तो देखा कि पंखे के फंदे से उसका शव लटक रहा है और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार थे।
विज्ञापन


क्या कहते है थानाध्यक्ष
कल्याणपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि एक महिला का शव उसके कमरे में फंदे से लटका हुआ है। जब मौके पर पहुंचे तो शव पंखे से लटका हुआ था। उसके ससुरला वाले घर छोड़कर फरार थे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed