फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Manifesto of the future MUkhiya tobacco for the elderly airport in the village and free beauty parlor for girls

भावी मुखिया जी का घोषणापत्र: बुजुर्गों को बीड़ी का बंडल, गांव में हवाई अड्डा और लड़कियों के लिए फ्री ब्यूटी पार्लर

Fri, 10 Sep 2021 02:57 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 10 Sep 2021 02:57 PM IST
सार

बिहार में प्रधानी चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में प्रधान पद के उम्मीदवाद जोर-तोड़ की कोशिशों में जुट गए हैं। मुजफ्फरपुर की ग्राम पंचायत राज मकसूदा के एक उम्मीदवार का पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 
 

विज्ञापन
Manifesto of the future MUkhiya tobacco for the elderly airport in the village and free beauty parlor for girls
वायरल हुआ घोषणा पत्र - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार में पंचायती चुनाव नजदीक है। ऐसे में चुनावी दंगल में ताल ठोक रहे प्रधानों की अजीबोगरीब घोषणाएं भी सामने आने लगी हैं। हाल ही में मुजफ्फरपुर की ग्राम पंचायत राज मकसूदा के प्रधान पद के उम्मीदवार का घोषणा पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस घोषणा पत्र को पढ़ते ही किसी की भी हंसी छूट जाएगी। दरअसल, प्रधान पद के उम्मीदवार युवा तुफैल अहमद ने अपने गांव के लोगों से गजब वादे किए हैं, उनका घोषणा पत्र भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। 

विज्ञापन


एक-एक का होगा विकास 
सोशल मीडिया पर जो घोषणा पत्र वायरल हो रहा है, उस पोस्टर का स्लोगन भी अपने में अलग है। स्लोगन है- 'आप रखिए हम पर विश्वास, एक-एक का होगा विकास'। इसके बाद लिखा है ग्राम पंचायत राज मकसूदा से मुखिया पद के भावी उम्मीदवाद सुयोग्य, शिक्षित एवं युवा तुफैल अहमद। 
विज्ञापन


गांव में हवाई अड्डा, युवाओं को अपाचे बाइक 
पोस्टर में सात मुख्य घोषणाएं की गई हैं। तुफैल अहमद ने प्रधान बनते ही गांव के सभी लोगों की सरकारी नौकरी लगवाने का वादा किया है। इसके बाद गांव में हवाई अड्डे की सुविधा, युवाओं को अपाचे बाइक, लड़कियों के लिए फ्री ब्यूटी पार्लर, बुजुर्गों को तंबाकू और बीड़ी का बंडल मुफ्त, नल जल योजना में पानी की जगह दूध की सप्लाई, खेतों में टाइल्स लगवाकर नगरीकरण जैसी योजनाएं इस घोषणाएं इस पोस्टर में की गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी ने किया भद्दा मजाक 
इस पोस्टर के संबंध में जब तुफैल अहमद से बात की गई तो उन्होंने इसे सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि किसी ने उनके साथ भद्दा मजाक किया है, ऐसा कोई पोस्टर उन्होंने नहीं बनवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed