फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Mahashivaratri 2023; Harhar Mahadev echoed, swing wildly in the procession

Mahashivratri 2023; सुबह से रात तक गूंजता रहा हरहर महादेव, जलार्पण से बारात तक झूमते रहे लोग

Sat, 18 Feb 2023 11:31 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 18 Feb 2023 11:31 PM IST
सार

महाशिवरात्रि का महापर्व आज पुरे भारत में धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से ही मंदिर से लेकर घर तक हरहर महादेव का स्वर दिनभर गूंज रहा है। अहले सुबह से लोग मंदिर के बाहर महादेव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पंक्तिबद्ध खड़े रहे। 

विज्ञापन
Mahashivaratri 2023; Harhar Mahadev echoed, swing wildly in the procession
पूजा हवन करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाशिवरात्रि का महापर्व आज पुरे भारत में धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से ही मंदिर से लेकर घर तक हरहर महादेव का स्वर दिनभर गूंज रहा है। अहले सुबह से लोग मंदिर के बाहर महादेव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पंक्तिबद्ध खड़े रहे। यह सिलसिला दोपहर तक लगातार चलता रहा महिलाओं बच्चों सहित शिवालों में लोगों की भीड़ बनी रही। पंडित और ज्योतिश्चार्यों की माने तो आज महादेव और शक्ति के मिलन का दिन है। इस बार खास संयोग बन रहा है। ऐसा कहा जाता है कि महाशिवरात्रि उपवास और ध्यान की रात होती है। आज श्रद्धालु महादेव और माता पार्वती की पूजा करते हैं।

विज्ञापन


बिहार के इन मन्दिरों में सूर्योदय से पहले ही पहुंचे लोग 
बिहार के कई महत्वपूर्ण मंदिरों में खासकर भागलपुर के बूढ़ानाथ मंदिर, सुल्तानगंज के बाबा अजगैबीनाथ धाम, सोनपुर का बाबा हरिनाथ मंदिर, मधेपुरा का बाबा सिंघेश्वर नाथ मंदिर, मुजफ्फरपुर का बाबा गरीबनाथ मंदिर, पूर्वी चंपारण का सोमेश्वर नाथ मंदिर,पटना का खाजपुरा मंदिर,बेगूसराय का कर्पूरी स्थान मंदिर सहित हर छोटे बड़े मंदिरों में भक्त महादेव की पूजा अर्चना करते रहे, जो दोपहर तक लगातार चलता रहा।  

विज्ञापन

महादेव की निकली बारात

Mahashivaratri 2023; Harhar Mahadev echoed, swing wildly in the procession
पटना के यारपुर में महादेव की निकली बारात - फोटो : अमर उजाला

महादेव की निकली बारात
महाशिवरात्रि हो और बाबा की बारात की बात न हो ऐसा कैसे हो सकता है। महाशिवरात्रि की ख़ास खूबसूरती महादेव की बारात और फिर देर रात उनकी शादी होती है। इस क्रम में दोपहर के बाद कोने-कोने से महादेव की बारात निकली जिसमें लोगों ने उत्साहित होकर हिस्सा लिया। पटना के गर्दनीबाग, कंकडबाग, राजीवनगर समेत पुरे बिहार में एक से बढ़कर एक बारात निकली जिसमें महिला, पुरुष और बच्चे सभी नाचते-गाते और झूमते हुए शामिल हुए।

Mahashivaratri 2023; Harhar Mahadev echoed, swing wildly in the procession
भोले नाथ की निकली बारात - फोटो : अमर उजाला

इस बावत गर्दनीबाग के यारपुर निवासी रणविजय पाण्डेय ने कहा कि पटना जंक्शन से लेकर तीन कोहरा तक कोई शिव मंदिर नहीं था। 1962 से हमारे पिता जी के द्वारा ही यहाँ महादेव का विवाह उत्सव शुरू किया गया है जिसे हमलोग अभी तक निभा रहे हैं। इसमें हमलोग शिवरात्रि से एक दिन पहले 24 घंटे का अखंड करते हैं और फिर शिवरात्रि के दोपहर में हमलोग महादेव का बारात निकालते हैं। इस बारात को लेकर हमलोग पुरे यारपुर का भ्रमण करते हैं और फिर महादेव के मंदिर में हमलोग महादेव का विवाह करेंगे। आज सिर्फ महादेव का दिन है और हमलोग पूरे भक्तिभाव से बाबा की पूजा करते हैं। 

विज्ञापन

शोभा यात्रा के अभिनंदन महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल और मुख्यमंत्री

Mahashivaratri 2023; Harhar Mahadev echoed, swing wildly in the procession
शोभा यात्रा के अभिनंदन महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल और मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला

शोभा यात्रा के अभिनंदन महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल और मुख्यमंत्री
बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज खाजपुरा के नेहरू मार्ग स्थित शिव मंदिर के निकट महाशिवरात्रि शोभा यात्रा के अभिनंदन महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने वहां महादेव, मां पार्वती एवं उनकी सवारी भगवान नंदी की आरती कर पूरे बिहार में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। न्तिश कुमार ने शिव मंदिर में जाकर भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती की पूजा अर्चना भी की। इस मौके पर लेडी गवर्नर, सांसद रविशंकर प्रसाद, सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, विधायक नितिन नवीन, विधायक संजीव चौरसिया, पटना नगर निगम की मेयर सीता साहू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

कहीं भक्तिमय कार्यक्रम तो कहीं कलशयात्रा और भागवत कथा 

Mahashivaratri 2023; Harhar Mahadev echoed, swing wildly in the procession
कहीं भक्तिमय कार्यक्रम तो कहीं कलशयात्रा और भागवत कथा - फोटो : अमर उजाला

कहीं भक्तिमय कार्यक्रम तो कहीं कलशयात्रा और भागवत कथा 
बिहार में मिनी बाबाधाम के नाम से प्रसिद्ध सहरसा जिले के सिमरीबख्तियारपुर प्रखंड के काठो स्थित बाबा मटेश्वर मंदिर में भी भक्तों की भीड़ उमड़ती रही। फिर शाम करीब 5 बजे न्यास समिति के द्वारा महादेव की बारात के साथ साथ झांकी भी निकाली गई है। बाबा मटेश्वर धाम को पिछले वर्ष ही राजकीय महोत्सव का दर्जा प्राप्त हुआ है। इसी उपलक्ष्य में कल रविवार 19 फरवरी को तीन दिवसीय बाबा मटेश्वर मंदिर में राजकीय महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन होना है जिसमें कई नामचीन कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। साथ ही भागलपुर और बांका से सटे ग्राम काजीचक में गाजे बाजे और कलश यात्रा के साथ छः दिवसीय भागवत कथा आरम्भ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed