{"_id":"64772ad7d9ee46291500596a","slug":"mahadalit-families-returned-the-police-who-came-to-remove-encroachment-in-a-village-of-nalanda-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nalanda: अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने बैरंग लौटाया, 40 साल से करीब 130 घरों में बसे हैं महादलित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nalanda: अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने बैरंग लौटाया, 40 साल से करीब 130 घरों में बसे हैं महादलित
Wed, 31 May 2023 04:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 31 May 2023 04:39 PM IST
सार
ग्रामीणों ने बताया कि वे लोग पिछले 40 सालों से इस जगह पर रह रहे हैं। करीब 120 से 130 घरों में 600 लोग रह रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें इस जगह से हटाकर दूसरी जगह टुकड़ों में शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं, इस मामले में अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है।
विज्ञापन
शिवनंदन नगर गांव से वापस लौटता पुलिस बल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के नालंदा जिले के एक गांव में बुधवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों का जबरदस्त विरोध झेलना पड़ा। उसके बाद पुलिस बिना अतिक्रमण हटाए बैरंग ही लौट गई। यह मामला रहुई प्रखंड के सोनसा पंचायत अंतर्गत शिवनंदन नगर गांव का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, दोपहर में सदर एसडीओ अभिषेक पलासिया, डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी, डीसीएलआर, तीन थानों की पुलिस और भारी संख्या में पुलिस बल शिवनंदन नगर गांव पहुंचा। पुलिस प्रशासन के पहुंचने के बाद ही ग्रामीणों ने विरोध करना शुरू कर दिया और उन्हें पीछे हटने को मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
शिवनंदन नगर गांव में अतिक्रमण हटाने पहुंचा पुलिस-प्रशासन
यह है पूरा मामला
दरअसल, कलकलिया घाट के किनारे शिवनंदन नगर गांव बसा कर पिछले 40 सालों से महादलित रह रहे हैं। सोनसा गांव के रहने वाले सीताराम प्रसाद ने कोर्ट में शिकायत की थी। इसके बाद कोर्ट ने यह आदेश पारित किया कि कलकालिया घाट किनारे बसे महादलितों को वहां से हटाया जाए और दूसरी जगह शिफ्ट किया जाए। अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस-प्रशासन आज बुधवार को गांव पहुंचा था।
विज्ञापन
गांव में कई सरकारी योजनाओं से किया गया है काम
ग्रामीणों ने बताया कि वे लोग पिछले 40 सालों से इस जगह पर रह रहे हैं। करीब 120 से 130 घरों में 600 लोग रह रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें इस जगह से हटाकर दूसरी जगह टुकड़ों में शिफ्ट किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गांव में सरकारी फंड से नल जल योजना, शौचालय, चबूतरा और इंदिरा आवास सहित बिजली के कनेक्शन सहित कई योजनाओं का निर्माण हो रखा है। वहीं, अधिकारियों ने इस मामले में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।