{"_id":"61dc309efdde307e216a0682","slug":"madhepur-police-raid-the-house-of-an-84-year-old-man-who-took-12-doses-of-corona-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"मधेपुरा: कोरोना वैक्सीन की 12 डोज लेने वाले 84 साल के बुजुर्ग के घर पुलिस का छापा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मधेपुरा: कोरोना वैक्सीन की 12 डोज लेने वाले 84 साल के बुजुर्ग के घर पुलिस का छापा
Mon, 10 Jan 2022 06:41 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,
Published by: Amit Mandal
Updated Mon, 10 Jan 2022 06:41 PM IST
सार
ब्रह्मदेव के खिलाफ धोखेबाजी, संपत्ति नष्ट करने और सरकारी आदेशों की अवहेलना का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Brahamdev Mandal
- फोटो : social media
विस्तार
बिहार में कोरोना वैक्सीन की 12 डोज लेने का दावा करने वाले 84 साल के बुजुर्ग ब्रह्मदेव मंडल के घर पर पुलिस ने सोमवार को छापा मारा, लेकिन वो घर में नहीं मिले। परिवार वालों का आरोप है कि पुलिसकर्मी दरवाजा तोड़कर घर में जबरन घुस गए।
विज्ञापन
पत्नी ने कहा, पुलिस के डर से हम सब परेशान
ब्रह्मदेव मंडल की पत्नी निर्मला देवी ने कहा कि पुलिस के डर से मेरे पति और हम सब परेशान हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना का टीका लेने के बाद पति के स्वास्थ्य में काफी सुधार हुआ, जिसके कारण उन्होंने लगातार वैक्सीन लगवाई।पत्नी ने कहा कि अपने स्वास्थ्य के लिए सोचना कोई अपराध है क्या? वो कोई अपराधी नहीं हैं, फिर भी उनके साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है।
विज्ञापन
वहीं, पड़ोसियों का कहना है कि जिस तरह से पुलिस ने रात में छापेमारी की है, वह ठीक नहीं है। वह कोई अपराधी नहीं हैं। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि ब्रह्मदेव के खिलाफ धोखेबाजी, संपत्ति नष्ट करने और सरकारी आदेशों की अवहेलना का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
केस दर्ज होने के बाद ब्रह्मदेव मंडल ने कहा कि वैक्सीनेशन से मुझे फायदा हुआ है, इसलिए बार-बार वैक्सीन ली। इसमें स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही है, जिसने बिना जांच के 12 बार वैक्सीन दी। अपनी लापरवाही को छिपाने के लिए ही मेरे ऊपर केस दर्ज किया है।