फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   LS Election Result: Chirag Paswan's party won all five seats; LJP Ram Vilas, NDA, Shambhavi, Narendra Modi

Bihar Election Results : शत प्रतिशत स्ट्राइक रेट देने वाले इकलौते चिराग; टिकट बेचने के आरोपों का जवाब- जीत

Tue, 04 Jun 2024 06:16 PM IST
Aditya Anand आदित्य आनंद
Updated Tue, 04 Jun 2024 06:16 PM IST
सार

Chirag Paswan : चिराग पासवान ने बहनोई को टिकट दिया तो परिवारवाद का आरोप लगा। खगड़िया, वैशाली और कुछ हद तक समस्तीपुर सीट का टिकट बेचने का आरोप लगा। लेकिन, चिराग ने शत प्रतिशत जीत दर्ज कर सारे सवालों का जवाब दे दिया।

विज्ञापन
LS Election Result: Chirag Paswan's party won all five seats; LJP Ram Vilas, NDA, Shambhavi, Narendra Modi
परिवार के साथ चिराग पासवान। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

इस बार पीएम नरेंद्र मोदी के हनुमान चिराग पासवान और उनकी पार्टी पर सबकी निगाहें टिकी थीं। कई सीटों मतगणना लगभग पूरी हो चुकी है। अबतक जो रुझान आएं, उसमें चिराग पासवान और उनकी पार्टी ने फिर से सबको चौंका दिया। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) इस बार हाजीपुर, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया और जमुई लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ रही थी। पांचों सीटों पर इनके प्रत्याशी भारी मतों से आगे चल रहे हैं। सभी सीटों पर इनकी जीत तय हो गई है। चिराग पासवान समेत सभी प्रत्याशी और इनके समर्थक जीत का जश्न मना रहे। सौ प्रतिशत स्ट्राइक रेट लाकर चिराग ने सबसे चौंका दिया।

विज्ञापन


पीएम मोदी का चिराग ने जताया आभार
वहीं अपनी और पार्टी की जीत पर चिराग पासवान ने जनता का आभार जताया। चिराग पासवान ने पीएम मोदी के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के समर्थन में मैं और मेरी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) मजबूती के साथ खड़ी है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में एनडीए पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। देश को पुनः तीसरी बार एक मजबूत और सशक्त सरकार मिलने जा रही है।
विज्ञापन

 
वीणा देवी ने बाहुबली मुन्ना शुक्ला को हराया
वैशाली से निवर्तमान सांसद वीणा देवी ने राजद प्रत्याशी और बाहुबली मुन्ना शुक्ला को हरा दिया है। वहीं जमुई सीट से चिराग पासवान के बहनोई अरुण भारती ने भी राजद प्रत्याशी अर्चना रविदास को हराया। इधर, बिहार सरकार के मंत्री और पूर्व आईपीएस आचार्य किशोर कुणाल की बहू शांभवी चौधरी ने बिहार सरकार के मंत्री महेश्वर हजारी के बेटे सन्नी हजारी को 176315 वोटों से हरा दिया। देश की सबसे कम उम्र की सांसद प्रत्याशी शांभवी चौधरी पहली बार चुनावी मैदान में उतरी थीं। वहीं खगड़िया सीट से राजेश वर्मा ने महागठबंधन के प्रत्याशी संजय कुमार को 122837 वोट से हरा दिया। हालांकि, यह अंतिम आंकड़े नहीं हैं।  राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में केवल चिराग की पार्टी ने ही शत-प्रतिशत जीत हासिल की है। 2019 के लोकसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी सात सीटों पर चुनाव लड़ी थी। इनमें सातों पर लोजपा को जीत मिली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed