फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   LS Election: Firing in Saran, Chapra after voting; Case against Rohini Acharya; BJP, Rajiv Pratap Rudy, RJD

Bihar: छपरा मामले में रोहिणी पर भी केस, राजद ने भाजपा पर लगाया यह आरोप; निर्वाचन आयोग को 1000 शिकायतें मिलीं

Thu, 23 May 2024 09:21 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 23 May 2024 09:21 AM IST
सार

भाजपा ने रोहिणी पर लोगों को भड़काने का भी आरोप लगाया है। वहीं राजद की ओर से कहा गया है रोहिणी आचार्य को देखते ही भाजपा वाले हंगामा करने लगे। उनके साथ अभद्रता की गई।

विज्ञापन
LS Election: Firing in Saran, Chapra after voting; Case against Rohini Acharya; BJP, Rajiv Pratap Rudy, RJD
रोहिणी आचार्य और राजीव प्रताप रुड़ी (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

छपरा गोलीकांड को लेकर निर्वाचन विभाग के पास ऑनलाइन एक हजार से अधिक शिकायतें पहुंचीं हैं। 24 शिकायतों पर निर्वाचन आयोग ने कार्रवाई कर निर्देश दिया है। इधर, गोलीकांड में एक युवक (राजद कार्यकर्ता) की मौत के बाद उनके परिजनों ने 12 लोगों पर नामजद और 50 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पुलिस मुख्यालय ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। मुख्यालय की ओर से एडीजी संजय सिंह ने बुधवार को घटनास्थल की जांच की थी। वहीं रोहिणी आचार्य पर भी टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से पोलिंग एजेंट ने रोहिणी आचार्य पर बूथ पर हंगामा करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


रोहिणी बोलीं- भाजपा के गुंडे मेरी हत्या की साजिश रह थे
बताया जा रहा है कि छपरा (सारण) में मतदान के बाद राष्ट्रीय जनता दल की प्रत्याशी रोहिणी आचार्य बूथ पर पहुंची थीं। भाजपा ने रोहिणी पर लोगों को भड़काने का भी आरोप लगाया है। वहीं राजद की ओर से कहा गया है रोहिणी आचार्य को देखते ही भाजपा वाले हंगामा करने लगे। उनके साथ अभद्रता की गई। रोहिणी आचार्य ने कहा कि हमारे लोगों को मतदान केंद्र पर जाने से रोका गया। मैं बूथ पर गई थी लेकिन मेरे साथ अभद्रता की गई। मुझे भद्दी भद्दी गालियां दी गई। आप ही बताइए क्या हमलोग बूथ लुटेरे हैं? भाजपा के गुंडे मेरी हत्या की साजिश रह थे। लोगों पर भाजपा को वोट देने का दबाव बनाया जा रहा था।
विज्ञापन


रूडी बोले- लालू यादव ने पुराने दिनों की याद दिला दी
इधर, भाजपा प्रत्याशी और पूर्व केंद्रीय राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि इस चुनाव में राजद सुप्रीमो लालू यादव ने पुराने दिनों की याद दिला दी। 90 के दशक में जिस तरह बूथ कैप्चरिंग, लूट और अफसर मैनेजमेंट का माहौल था। उसकी तरह का माहौल उस दिन मतदान के दौरान था। निर्वाचन आयोग से हमलोगों ने शिकायत की है। राजद के लोग मतदाता को भड़का रहे थे। वह लोकतंत्र में विश्वास ही नहीं रखते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सारण में मतदान के बाद विवाद हुआ था
बता दें कि सारण में मतदान के बाद विवाद हुआ था। इसके बाद कर्पूरी चौक पर गोलीबारी हुई। इसमें एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हा गए। इसके बाद भाजपा और राजद के कार्यकर्ताओं के भिड़ंत हुई। दोनों ओर से गोलीबारी की गई। इलाके में तनाव बढ़ते देख पर्याप्त संख्या में पुलिस और अर्द्धसैनिक बल तैनात कर दिए गए। दो दिनों तक इंटरनेट बंद कर दिया गया। फिलहाल पुलिस और अर्द्धसैनिक बल इलाके में फ्लैग मार्च कर रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed