Lok Sabha : खगड़िया में सुबह से ही पोलिंग बूथ पर मतदान शुरू, दिल्ली से भी पहुंचे मतदाता
Bihar : खगड़िया लोकसभा क्षेत्र की 6 विधानसभा में वोटिंग जारी है, जिसके लिए 1865 मतदान केंद्र पर 18.40 लाख 217 मतदाता 12 प्रत्याशियों के भाग्य का आज फैसला करेंगे। वहीं सुबह 10 बजे तक करीब 11 प्रतिशत मतदान किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव के दौरान खगड़िया में पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की भीड़ अहले सुबह से ही देखी गई। लोग कतार में लगकर अपनी पारी का इंतजार करते दिखे, जिसमें युवाओं और महिलाओं की ज्यादा भागीदारी देखी गई है। वही बुजुर्गों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इधर चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त की गई है। मतदाताओं को बिना पहचान पत्र देखे मतदान केंद्र के अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई है। खगड़िया लोकसभा क्षेत्र की 6 विधानसभा में वोटिंग जारी है, जिसके लिए 1865 मतदान केंद्र पर 18.40 लाख 217 मतदाता 12 प्रत्याशियों के भाग्य का आज फैसला करेंगे। वहीं सुबह 10 बजे तक करीब 11 प्रतिशत मतदान किया गया है।
इधर लोकसभा चुनाव के बीच जहां खगड़िया में मतदाताओं का उत्साह चरम पर है, वहीं दिल्ली पंजाब से भी लोग लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेने खगड़िया पहुंच रहे हैं। मंगलवार को खगड़िया रेलवे स्टेशन के बाहर दिल्ली से लौटे कई लोग वाहन नहीं मिलने के कारण पैदल ही अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।
बुजुर्गों में भी उत्साह
मतदान के दौरान एक तरफ जहां युवा मतदाता और महिलाओं की अच्छी खासी भीड़ देखी जा रही है, वहीं बुजुर्गों में भी काफी उत्साह है। कई मतदान केंद्र पर बुजुर्ग मतदान करने अपने अपने परिवार के साथ पहुंचे। बुजुर्ग महिला अपने पोते के साथ मतदान केंद्र पर पहुंची जबकि एक विकलांग अधेड़ अपने परिजन के साथ मतदान करने मतदान केंद्र पर पहुंचे। यह तस्वीर खगड़िया जिले की है, जहां लोग बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।