Lok Sabha : खबर का हुआ असर; दोपहर बाद शुरू हुआ दो बूथों पर मतदान, ग्रामीणों ने किया था वोट का बहिष्कार
Bihar : दो बूथों पर सुबह से एक भी मतदान नहीं हुआ था। अपनी मांगों को लेकर स्थानीय लोगों ने वोट का बहिष्कार किया था। अमर उजाला ने इस खबर को प्रकाशित किया, जिसके बाद अधिकारियों ने मतदाताओं को मनाने की मुहीम तेज कर दी। दोपहर बाद मतदान शुरू हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज आठ सीटों पर मतदान हो रहा है लेकिन गोपालगंज के दो बूथों पर सुबह से एक भी मतदान नहीं हुआ। दोपहर तक वहां मतदानों की संख्या शुन्य रही क्यों कि स्थानीय लोगों ने मतदान का पूर्ण बहिष्कार किया था। ग्रामीणों में रेलवे ढाला और सड़क नहीं होने से नाराजगी थी। अधिकारियों के द्वारा वोटरों को मनाने के बाद दोपहर बाद मतदान शुरू हुआ। गोपालगंज सुरक्षित लोकसभा सीट पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ, लेकिन बरौली विधानसभा के बूथ संख्या 223 नवादा चंदन टोला गांव और माझागढ़ प्रखंड के भटवालिया स्थित बूथ संख्या 51 पर ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार कर दिया था। बरौली के भटवालिया और नवादा चंदन टोला में रेलवे क्रॉसिंग नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने वोट बाहिष्कार किया था।
सड़क नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाकर ग्रामीणों ने किया वोट का बहिष्कार
वही हथुआ विधानसभा के चैनपुर गांव में सड़क नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाकर ग्रामीण वोट का बहिष्कार कर रहे हैं। इस वजह से सुबह से इस गांव में बनाए गए बूथ पर एक भी वोटर मतदान करने नहीं पहुंचे हैं। इस मामले में पीठासीन अधिकारी तनवीरअहमद ने कहा कि सुबह से एक भी मतदान नहीं हुआ है। सभी बूथों पर वोटरो का इंतजार किया जा रहा है। लेकिन एक भी मतदाता वोट करने नही आ रहा है, जिसकी वजह से यह मतदान बाधित है। वहीं सदर एसडीएम व उपविकास आयुक्त सहित जिला प्रशासन वोटरों को मनाने में लगा हुआ है।
डीएम ने लोगों से वोट बहिष्कार छोड़ मतदान करने की अपील की
वोट बहिष्कार मामले को लेकर गोपालगंज डीएम मक़सूद आलम ने बताया कि नाराज वोटरों को मनाने की कोशिश की जा रही है। डीएम का दवा है कि एक दो जगहों पर मतदान शुरू हो गया है। डीएम ने लोगों से वोट बहिष्कार छोड़ मतदान करने की अपील की है।
प्रशासन के आश्वासन पर शुरू हुआ मतदान
प्रशासन की मेहनत रंग लायी और अंततः लगभग 1 :30 बजे मतदान शुरू हो गया। मांझागढ़ के बूथ संख्या 51 पर लोगों ने वोट डालने शुरू कर दिए। इस संबंध में गोपालगंज एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि ग्रामीणों की मांग को पूरा करने की कोशिश की जाएगी, उनके इसी आश्वासन पर लोगों ने मतदान शुरू कर दिए। ग्रामीण रेलवे ढाला के निर्माण को लेकर वोट का बहिष्कार कर रहे थे। इस संबंध में गोपालगंज एसपी स्वर्ण प्रभात में दी जानकारी।