{"_id":"664db4d96fe7ca94f8090891","slug":"lok-sabha-tejashwi-yadav-targeted-nda-said-stay-away-from-thugs-2024-election-muzaffarpur-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha : एनडीए पर जमकर बरसे तेजस्वी यादव, कहा- इनसे बचकर रहिये, हम जो कहते हैं वह कर दिखाते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha : एनडीए पर जमकर बरसे तेजस्वी यादव, कहा- इनसे बचकर रहिये, हम जो कहते हैं वह कर दिखाते हैं
Wed, 22 May 2024 02:35 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Wed, 22 May 2024 02:35 PM IST
सार
Bihar : देश में एनडीए की सरकार दस साल से केंद्र में और 17 साल से बिहार में है लेकिन हमने 17 माह में जो कर दिखाया वह किसी ने नहीं किया। एनडीए के लोग इस मैदान से चीनी मिल को चालू करवाने का जुमला दे कर निकल गए लेकिन आज तक यह चालू नहीं हो सका।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी मुजफ्फरपुर में।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैशाली लोकसभा चुनाव में चुनावी जन सभा को संबोधित करने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और VIP पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी पहुंचे, जहां उनलोगों ने NDA सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम जो कहते हैं वह कर के दिखाते हैं। एनडीए वाले लोग देश के सबसे बड़े जुमले बाज हैं, इनसे बचकर रहिए आपको आएंगे और ठगकर चले जायेगा। वैशाली लोकसभा क्षेत्र के बरूराज विधानसभा क्षेत्र के मोतीपुर चीनी मिल मैदान में जन सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही।
विज्ञापन
जो 10 साल और 17 साल में नहीं हुआ वह हमने 17 महीने में कर दिखाया
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में 10 साल से केंद्र में एनडीए की सरकार और बिहार में 17 साल से एनडीए की सरकार लेकिन हमने 17 माह में जो कर दिखाया वह 17 साल और 10 साल में कुछ भी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि एनडीए के लोग इस मैदान से चीनी मिल को चालू करवाने की बात कहकर जुमला दे कर निकल गए लेकिन आज तक यह चालू नहीं हो सका इसके बाद भी लोग एनडीए को वोट देते रहे। एमपी एमएलए से लेकर सब बनाए लेकिन क्या किया। किसी ने बरूराज के लिए कुछ नहीं किया है।
विज्ञापन
हम आपके दीवाने बने हुए हैं
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि 39 एमपी देने का काम यहां की जनता ने किया लेकिन एनडीए की सरकार ने क्या किया? उन्होंने कहा कि यहां इस जगह पर पीएम मोदी भी आए और जुमला दे कर निकल गए और फिर से आप लोग के बीच यह लोग आ रहे हैं और घूम घूम कर वोट मांग रहे हैं। इनसे बचकर रहिये, क्यों कि यह लोग ठग हैं। इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा की हम लोग आप लोग के जब्बे और जोश को देख कर दीवाने बने हुए हैं और यही दीवानगी आपको आपके मुकाम तक ले जाएगी और एनडीए की हार होगी।
विज्ञापन