फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lok Sabha: rjd lalu yadav party Tejashwi Yadav targeted bjp narendra modi 2024 election bihar news

Lok Sabha : तेजस्वी यादव पीएम पर बरसे, कहा- मोदी जी को महंगाई पहले डायन लगती थी अब महबूबा लगती है

Mon, 27 May 2024 10:13 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 27 May 2024 10:13 PM IST
सार

Bihar : पीएम मोदी को पहले महंगाई डायन लगती थी अब महंगाई महबूबा हो गई है। भाजपा वाले आते है तो म से मुसलमान म से मटन करते हैं, लेकिन म से महंगाई उन्हें नजर नही आती।

विज्ञापन
Lok Sabha: rjd lalu yadav party Tejashwi Yadav targeted bjp narendra modi 2024 election bihar news
तेजस्वी यादव और राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

लोकसभा चुनाव के बीच बिहार के आरा में राहुल गांधी के साथ तेजस्वी यादव, दीपांकर भटाचार्य और मुकेश साहनी पहुंचे। जगदीशपुर के विद्यालय में आरा लोकसभा से इंडिया गठबंधन के माले प्रत्याशी सुदामा प्रसाद के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि एक तरफ 34 साल का नौजवान तेजस्वी है तो दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, तीन राज्यों के सीएम, दो डिप्टी सीएम और मोदी कैबिनेट के कई मंत्री और बिहार का पूरा मंत्रिमंडल लगा है। तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा के पास असीमित संसाधन है और वो अपने संसाधनों को पानी की तरह बहा रही हैं।

विज्ञापन


म से मटन दिखता है लेकिन म से मंहगाई नहीं 
तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी के बिहार दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को पहले "महंगाई डायन लगती थी अब महंगाई महबूबा हो गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले आते है तो म से मुसलमान म से मटन करते है लेकिन म से महंगाई उन्हें नजर नही आती। भाजपा ने असम, यूपी और एमपी के मुख्यमंत्रियों को भी बिहार में उतार दिया, लेकिन हम बिहार में अकेले ही मोर्चा संभाले हैं।
विज्ञापन


34 साल के युवक ने पीएम को सड़क पर ला दिया 
तेजस्वी ने अपने भाषण में कहा कि एनडीए बीते 10 साल से केंद्र में और 17 साल से बिहार की सत्ता पर काबिज है। फिर भी आज गरीबी और बेरोजगारी बड़ा मुद्दा है। पीएम मोदी के पटना रोड शो पर तंज कसते हुए कहा कि वे रोड शो करें या एयर शो, तेजस्वी ने जॉब शो किया है। अभी 1 करोड़ का जॉब शो बाकी है। पीएम मोदी बिहार आए तो उन्हें 34 साल के नौजवान ने रोजगार के नाम पर सड़क पर लाने का काम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मंदिर, मस्जिद, मटन, मछली और मुजरे की बात करते हैं
तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि पीएम मोदी का भाषण अब किसी को नहीं सुनना चाहिए। वह मंदिर, मस्जिद, मटन, मछली और मुजरे की बात करते हैं। उनका यही मुद्दा है। वह बिहार आकर लालू जी को, तेजस्वी को, राहुल जी को गाली देते हैं। प्रधानमंत्री पद का उन्हें गरिमा रखना था। नरेंद्र मोदी को तेजस्वी ने विश्व का सबसे झूठा प्रधानमंत्री तक कह दिया और कहा कि यह गोबर को हलवा बना देते हैं।

भाजपा हो जाएगा सफासट..
तेजस्वी ने कहा कि यह तेजस्वी को जेल भेजने की गारंटी देते हैं पर तेजस्वी और राहुल नौकरी देने की गारंटी देते हैं। तेजस्वी ने चुटकी लेते हुए कहा कि मिजाज रखिए टना टन टना टन.. नौकरी मिलेगा फटाफट फटाफट.. बहनों के खाते में लाख रुपया जाएगा खटाखट खटाखट खटाखट.. भाजपा हो जाएगा सफासट.. कांग्रेस-लालटेन पर वोट मिलेगा ठकाठक ठकाठक.. आप मिजाज बुलंद रखिए। जब तेजस्वी ये कह रहे थे तो उनके पास बैठे तेजस्वी यादव मुस्कुरा रहे थे।


जब लालू जी नहीं डरे तो उनका बेटा भी नहीं डरेगा
तेजस्वी यादव ने इंडिया गठबंधन की सरकार आने पर अग्निवीर योजना बंद करने की बात कही। वहीं इंडिया गठबंधन के रोड मैप को बताया। उन्होंने कहा कि ये तेजस्वी-राहुल को जेल भेजने की बात करते हैं, ये साबित हो गया कि इनके जेब में ईडी सीबीआई है। जब लालू जी नहीं डरे तो उनका बेटा भी नहीं डरेगा। हमारे तो श्रीकृष्ण जी ही जेल में पैदा हुए। बस आप चार जून तक हैं उसके बाद हम देख लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed