फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lok Sabha: Jitan Ram Manjhi targeted opposition rjd party lalu yadav election 2024 bihar

Lok Sabha : जीतन राम मांझी विपक्ष पर बरसे, कहा- विपक्ष की स्थिति हारे हुए पहलवान की तरह है

Wed, 22 May 2024 09:04 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 22 May 2024 09:04 PM IST
सार

 Bihar : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी विपक्ष पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि विपक्ष की स्थिति हारे हुए पहलवान की तरह है। जिस तरह से हारा हुआ पहलवान यह कहता है कि अबकी बार हम जरूर पटक देंगे, बावजूद उसके पटकने में वह असफल साबित होता है।
 

विज्ञापन
Lok Sabha: Jitan Ram Manjhi targeted opposition rjd party lalu yadav election 2024 bihar
जीतनराम मांझी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र में अंतिम सातवें चरण यानी 1 जून को मतदान है। मतदान से पहले एनडीए उम्मीदवार चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी (जनता दल यूनाइटेड) के प्रचार प्रसार में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी वहां पहुंचे और विपक्ष पर जमकर बोला। उन्होंने कहा कि बगैर दूल्हा के बरात सजाने वाले की स्थिति 2019 से भी बदतर होने वाली है। इस चुनाव में नरेंद्र भाई मोदी को प्रधानमंत्री बनने के लिए बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे देश की जनता एक जुट होकर एनडीए के पक्ष में मतदान कर रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के द्वारा प्रधानमंत्री पद का कौन दावेदार है, इसकी घोषणा अब तक नहीं की गई है और वेलोग लगातार एनडीए पर हमला किये जा रहे हैं कि एनडीए बहुमत नहीं प्राप्त कर सकेगा। ऐसी स्थिति में विपक्ष का यह बयान हताशा का परिचायक बन गया है। जहानाबाद पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि विपक्ष की स्थिति हारे हुए पहलवान की तरह है। जिस तरह से हारा हुआ पहलवान यह कहता है कि अबकी बार हम जरूर पटक देंगे, बावजूद उसके पटकने में वह असफल साबित होता है।

विज्ञापन


कुछ पार्टी के प्रत्याशी और नेताओं ने लोगों को उकसाया 
जीतनराम मांझी ने सारण की घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की घटना नहीं होनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि विपक्ष के द्वारा जो लगातार एनडीए के कार्यकर्ताओं पर गोली चलाने की बात कही जा रही है, मेरा कहना है कि सबसे पहले मतदान केंद्र पर किस पार्टी के लोगों ने जाकर वहां तनाव पैदा किया? उस मतदान केंद्र के मतदाता धन्यवाद के पात्र हैं, जिन्होंने शांतिपूर्वक अपना मतदान किया लेकिन कुछ पार्टी के प्रत्याशी एवं नेताओं ने लोगों को उकसाने का कार्य किया। इसका नतीजा यह हुआ कि दूसरे दिन एक बार फिर इस पार्टी के लोगों के द्वारा घर पर जाकर हंगामा किया गया। पुलिस प्रशासन जांच कर कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed