फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lok Sabha Elections: Tejashwi Yadav, Mukesh Sahni attack PM Modi and Nitish Kumar in Gaya: Jitan Ram Manjhi

Lok Sabha elections : तेजस्वी यादव बोले- पीएम मोदी के पैर छू रहे नीतीश कुमार; सहनी ने कर दी हिटलर से तुलना

Mon, 08 Apr 2024 05:06 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 08 Apr 2024 05:06 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पर तंज कसते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि कहा कि भाजपा के लोग कहते हैं अच्छा प्रत्याशी नहीं मिला है। विशेष राज्य का दर्जा तक नहीं दिया मोदी ने कम से कम अच्छा प्रत्याशी दे देते।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections: Tejashwi Yadav, Mukesh Sahni attack PM Modi and Nitish Kumar in Gaya: Jitan Ram Manjhi
तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया लोकसभा सीट पर पहले फेज में 19 अप्रैल को मतदान होना है। जैसे-जैसे मतदान का समय नजदीक आ रहा है। वैसे-वैसे चुनावी सरगर्मी बढ़ने लगी है। सोमवार को राजद नेता सह जिला परिषद उपाध्यक्ष डा. शीतल प्रसाद यादव के नेतृत्व में राजद प्रत्याशी कुमार सर्वजीत के समर्थन में मोहन प्रखंड के बड़की विहीया मैदान में मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। उक्त समारोह के मुख्य अतिथि बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और वीआईपी नेता मुकेश सहनी शामिल हुए। चुनावी सभा के दौरान राजद प्रत्याशी समेत महागठबंधन के सभी नेता मौजूद थे।

विज्ञापन

   
डिप्टी तेजस्वी यादव ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह मोदी का नहीं मुद्दा का चुनाव है। बेरोजगारी, महंगाई, पलायन, गरीबी, शिक्षा, चिकित्सा यही सब मुद्दा है। अच्छे प्रत्याशी कुमार सर्वजीत को दिया है तो आप लोग जिताएं। पीएम मोदी के पैर नीतीश कुमार छू रहे हैं। अनुभवी सीएम पैर छू रहे हैं। पैर दबा रहे हैं। चार लाख से चार हजार भाजपा का सीट बता दिया था। भाजपा ने उन्हें हाईजैक कर लिया। तेजस्वी यादव ने 5 लाख लोगों को रोजगार दिया यह केंद्र की सरकार में नहीं हुआ है। भाजपा का टेंशन बढ़ा हुआ था। इसलिए हमारी सरकार गिराई। जाति आधारित गणना करवाया। हमने किसको आर्थिक सहायता चाहिए इसका आंकड़ा सामने आया। इसके लिए योजना लागू करना था तभी नीतीश हाईजैक हो गए। इस घर में नौकरी नहीं है उसको एक लाख देते, पक्का मकान के लिए 1 लाख 20 हजार रुपए दे रहे थे। सर्वे से सच्चाई सामने आई है। सवर्ण और अतिपिछड़ा, अनुसूचित जाति में ज्यादा गरीबी है। मोदी में आएंगे तो पूछिएगा उसके बाद चले जाएंगे। पांच किलो राशन क्या नौकरी भी देंगे और महंगाई भी कम करेंगे। किरासन और राशन कांग्रेस के समय से मिलता  आ रहा है।
विज्ञापन


पीए मोदी ने ही सीएम नीतीश के डीएनए खराब बताया था 
पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पर तंज कसते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि कहा कि भाजपा के लोग कहते हैं अच्छा प्रत्याशी नहीं मिला है। विशेष राज्य का दर्जा तक नहीं दिया मोदी ने कम से कम अच्छा प्रत्याशी दे देते। मोदी गरीब को नही देखते वह भी अमीरों पूंजीपतियों को ही देखते हैं। मोदी ने नीतीश का डीएनए खराब बताए थे। आज अच्छे हो गए। बड़ा लोग है एक पीएम है तो दूसरा सीएम है। 17 साल से डबल इंजन की सरकार है। फिर भी बिहार में गरीबी, बेरोजगारी ,पलायन है। गांव ,जिला और राज्य का विकास नहीं तो देश का विकास कैसे होगा। कहते हैं देश का चुनाव है। राजद को परिवारवादी कहते हैं। पहले चरण के सभी प्रत्याशी परिवारवादी हैं। देश को बेच कर लालू को भ्रष्टाचारी कहते हैं। बिहार को तीन तीन कारखाना लालू ने दिया था। इनलोगों का काम है सिर्फ आरोप लगाना। हावर्ड के लोग लालू को मैनेजमेंट गुरु कहते हैं। राजद गरीब की पार्टी है लेकिन भाजपा के पास इतना पैसा है हजारों करोड़ इंटरेस्ट में मिलता है। तेजस्वी यादव ने कहा कि आपलोग इधर-उधर कुछ नहीं चुपचाप लालटेन छाप दीजिए। जीतन राम मांझी आयेंगे तो पूछिएगा की शराब कब चालू करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहनी ने मोदी की तुलना हिटलर से कर दी
वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने पहले देश गुलाम था। कितने लोग शहीद हुए तो देश आजाद हुआ। हिटलर जब आया था तो चुनाव के समय में बड़ा बड़ा वादा किया था। जैसे नरेंद्र मोदी ने किया है। जब लोगों ने हिटलर को लाया था तो सबको मालूम है क्या हुआ था। उसी के रास्ते पर चलकर नरेंद्र मोदी आए हैं। कहा था काला धन लायेंगे सबको खाते में पैसा देंगे, रोजगार देंगे और अच्छे दिन लाएंगे। हमलोग को गुमराह किया गया। हम लोग झांसे में फंस गए तो मोदी आ गए। हिंदू-मुसलमान को धर्म के नाम पर बांटा जा रहा है। 

मांझी के गढ़ में राजद की सेंधमारी
मालूम हो कि बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र से हम पार्टी के नेता सह एनडीए प्रत्याशी सह पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के समधिन ज्योति मांझी विधायक हैं। उन्ही के गढ़ में राजद नेता तेजस्वी यादव का चुनावी सभा आयोजित की गई। तेजस्वी यादव को सुनने के लिए कड़ी धूप का भी कोई असर नहीं दिखा। चिलचिलाती धूप में भी काफी संख्या में लोग जुटे। बीते विधानसभा चुनाव के दौरान हम नेता ज्योति मांझी ने मोहनपुर प्रखंड से बढ़त बनाई थी और बाराचट्टी विधानसभा से जीत हासिल किया था। 


जानिए, इस जातीय समीकरण
बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र के मोहनपुर प्रखंड में यादव समाज की संख्या सबसे अधिक है। यही कारण है कि तेजस्वी की गया लोकसभा में यह पहली चुनावी सभा हुई। मोहनपुर प्रखंड में 50 से 60 हजार यादव, 15 हजार मुस्लिम, 10 हजार महादलित, 10 हजार कुशवाहा और ऊंची जाति के 5 हजार संख्या है। चुनावी सभा के दौरान जिला परिषद के 26 पार्षद, कांग्रेस, माले समेत महागठबंधन के सभी नेता मौजूद थे। सभा के पूर्व जिप उपाध्यक्ष डा. शीतल प्रसाद यादव के नेतृत्व में 29 जिला पार्षद हुए शामिल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed