फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lok Sabha Elections: Rohini Acharya reached her in-laws house with Minister Tej Pratap Yadav, gave statement

Bihar News: मंत्री तेज प्रताप यादव के साथ रोहिणी आचार्या पहुंचीं ससुराल, चुनाव लड़ने के सवाल पर दिया बड़ा बयान

Sat, 16 Dec 2023 11:03 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 16 Dec 2023 11:03 AM IST
सार

अब रोहिणी के इस बयान के बाद कयास लगाए जा रहे हैं रोहिणी आने वाले चुनावी में भाग्य आजमा सकती हैं। हालांकि, लालू परिवार या राजद की ओर से अब तक इस मामले में कुछ भी नहीं कहा गया है।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections: Rohini Acharya reached her in-laws house with Minister Tej Pratap Yadav, gave statement
बहन रोहिणी के साथ खेत घूमते तेज प्रताप यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के समधी और उनकी बेटी रोहिणी आचार्या के ससुर राव रणविजय सिंह की स्मृति में दाउदनगर के हिच्छन बिगहा में समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में अपने पति समरेश सिंह और भाई तेज प्रताप यादव के साथ रोहिणी आचार्या भी शामिल हुईं। काराकाट लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के सवाल पर रोहिणी ने पहले तो ना कहा, लेकिन जब यह कहा गया कि यदि आप काराकाट की सांसद रहेंगी तो इस इलाके का विकास तेज गति से होगा। इस पर उन्होंने कहा कि अभी तक मैं अपने मां और पिताजी की सुन रही हूं। जनता कहेगी तो उनकी भी सुन सकती हूं। फिलहाल वह जमीन पर कोई ऐसा काम नहीं कर रही हैं तो टिकट कैसे मिलेगा? जनता के बीच रहेंगी तब न टिकट मिलेगा।

विज्ञापन


विज्ञापन


ग्रामीण बोले- रोहिणी सांसद बनीं तो क्षेत्र का होगा विकास
अब रोहिणी के इस बयान के बाद कयास लगाए जा रहे हैं रोहिणी आने वाले चुनावी में भाग्य आजमा सकती हैं। हालांकि, लालू परिवार या राजद की ओर से अब तक इस मामले में कुछ भी नहीं कहा गया है। इधर, रोहिणी के ससुराल हिच्छन बिगहा गांव के लोगों का कहना है कि उनकी बहू और राजद सुप्रीमो की बेटी अगर सांसद बनीं तो उनके क्षेत्र का विकास होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहिणी और तेज प्रताप शामिल हुए थे समारोह में
बता दें कि आयोजित समारोह में पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप यादव, राव रणविजय सिंह की पुत्रवधू रोहिणी आचार्या एवं इनके पति समरेश सिंह,अरवल के पूर्व विधायक रविंद्र सिंह, उपेंद्र यादव, जिला पार्षद अमरेंद्र उर्फ अरविंद यादव, राजद नेता सुमित कुमार यादव समेत राजद के कई नेताओं एवं विभिन्न दलों के नेताओं ने पहुंचकर दिवंगत राव रणविजय सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। दिवंगत राव रणविजय सिंह आयकर अधिकारी थे। बताया जाता है कि 14 दिसंबर 2013 को उनका निधन हो गया था। तब से हर वर्ष 14 दिसंबर को उनकी याद में समारोह आयोजित किया जाता रहा है। बता दें कि लालू प्रसाद की दूसरी बेटी रोहिणी की शादी हिच्छन बिगहा निवासी मुंबई में आयकर अधिकारी रहे राव रणविजय सिंह के पुत्र समरेश सिंह के साथ 23 मई 2002 को हुई थी। तब यहां बारात आई थी। व्यापक चर्चा इस विवाह समारोह की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed