{"_id":"664edcb5b610c8f50c0b0403","slug":"lok-sabha-election-tejashwi-yadav-in-helicopter-and-mukesh-sahni-in-cake-party-200-meetings-bihar-news-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: नवरात्र में मछली के बाद अब तेजस्वी यादव की ऐसी पार्टी; सहनी बोले- लोगों को मिर्ची लगाने के लिए केक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: नवरात्र में मछली के बाद अब तेजस्वी यादव की ऐसी पार्टी; सहनी बोले- लोगों को मिर्ची लगाने के लिए केक
Thu, 23 May 2024 11:35 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Thu, 23 May 2024 11:35 AM IST
सार
तेजस्वी यादव ने कहा कि यह केक बिहार की जनता के लिए। इतनी गर्मी में भी बिहार की जनता हमलोगों को सुनने आ रही है। इस बार संविधान, लोकतंत्र और गंगा-जमुनी तहजीब को बचाना है। गरीबी को हटाना है।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी केक पार्टी करते दिखे।
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी का हेलीकॉप्टर में मछली, संतरा पार्टी के बाद अब केके पार्टी का वीडियो सामने आया है। वीडियो की शुरुआत में मुकेश सहनी ने तेजस्वी यादव से कहा कि आज मैंने आपके लिए सरप्राइज लाया है। तेजस्वी यादव ने पूछा कि किस चीज के लिए। मुकेश सहनी ने केके दिखाते हुए कहा कि आज हमलोगों की 200 चुनावी सभा पूरी हो जाएगी। 200 चुनावी सभा पूरी होने की खुशी में हमलोग आज केक काट रहे हैं।
विज्ञापन
लोगों को मिर्ची लगे इसलिए केक काट रहा हूं
तेजस्वी यादव ने कहा कि विधानसभा में हमलोगों ने 250 सभाएं की थी। इस पर मुकेश सहनी ने कहा कि इस लोकसभा में भी हमलोग 250 पार कर जाएंगे। तेजस्वी यादव ने पूछा कि आपको केक का आइडिया कहां से आया? सहनी ने कहा कि मैं चाहता हूं कि कुछ नया करें और लोगों (विरोधियों) को मिर्ची लगे इसलिए केक काट रहा हूं। हमलोगों का भाईचारा देखकर विरोधियों को मिर्ची लग रही है। तेजस्वी यादव ने कहा कि यह केक बिहार की जनता के लिए। इतनी गर्मी में भी बिहार की जनता हमलोगों को सुनने आ रही है। इस बार संविधान, लोकतंत्र और गंगा-जमुनी तहजीब को बचाना है। गरीबी को हटाना है। समर्थन देने वाली जनता को मैं धन्यवाद देता हूं। इसके बाद तेजस्वी और सहनी ने मिलकर केक काटा। दोनों को एक-दूसरे को केक खिलाया। दोनों के साथ हेलीकॉप्टर में संजय यादव भी मौजूद थे। मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार की जनता को यह केक हमलोग खिला रहे हैं। जो हमलोगों से जल रहे और नफरत कर रहे, उन्हें भी यह केक खिला रहे हैं। नफरत के बाजार को खत्म कर हमलोगों दोस्ती का हाथ बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जनता ने हमलोगों के पक्ष में फैसला कर दिया है
तेजस्वी और मुकेश सहनी के केक पार्ट के सवाल पर बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने बयान देते हुए कहा अगर वह केक काट रहे हैं और खा रहे हैं तो इसमें दूसरों कों क्या लेना देना है? अपना हेलीकॉप्टर में मुर्गा खाएं इससे दूसरे को क्या मतलब है? सब लोग अपना काम कर रहे हैं और फैसला जनता को करना है, जिसने हम लोगों के पक्ष में फैसला कर दिया है।