फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lok Sabha Election: Home Minister Amit Shah's election meeting in Arrah; Bhojpur, BJP, RK Singh, Bihar News

Lok Sabha Election: आरा में गृह मंत्री अमित शाह की चुनावी सभा, आरके सिंह बोले- भोजपुर की जनता करेगी स्वागत

Fri, 24 May 2024 09:31 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 24 May 2024 09:31 AM IST
सार

 केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। भोजपुर के कई इलाकों से लोग जनसभा में शामिल होने पहुंच रहे हैं। स्टेडियम पूरी तरह से भर जाएगा। भोजपुर की जनता उनका स्वागत करेगी।

विज्ञापन
Lok Sabha Election: Home Minister Amit Shah's election meeting in Arrah; Bhojpur, BJP, RK Singh, Bihar News
गृहमंत्री अमित शाह। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

आरा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार व केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह के पक्ष में गृहमंत्री अमित शाह आज चुनावी सभा करेंगे। शाह आरा के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम करीब 12 बजे पहुंच जाएंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा ने सारी तैयारी पहले ही पूरी कर ली है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह खुद सबकुछ देख रहे। तैयारी का जायजा लेने पहुंचे केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने बताया कि गृहमंत्री के साथ कई प्रदेश स्तरीय नेता, बिहार सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक के साथ भोजपुर के कई इलाकों से जनता जनसभा में शिरकत करेगी। स्टेडियम पूरी तरह से भर जाएगा। भोजपुर की जनता उनका स्वागत करेगी।

विज्ञापन


भाजपा के बड़े नेताओं का दौरा लगातार जारी
सभा का मंच बहुत ही भव्य बनाया गया है।  भीषण गर्मी को देखते हुए सभा स्थल में भाग लेने वाले आम जनों के लिए पानी की व्यवस्था करने का उन्होंने निर्देश दिया। आरा के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में शुक्रवार को होने वाले गृह मंत्री के सभा को लेकर रात में भी कारीगर काम करते दिखे हालांकि सभा मंच पूरी तरीके से तैयार हो चुका है, लेकिन मैदान में टेंट बनाने का काम अभी भी चल रहा है। जिसमें सैकड़ों मजदूर इस भीषण गर्मी में भी काम कर रहे हैं और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूरा योगदान दे रहे हैं। बता दें कि बिहार में एनडीए उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत लगा दी है। सातवें चरण में एक जून को नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद में मतदान होना है। इसे लेकर भाजपा के बड़े नेताओं का दौरा लगातार जारी है।
विज्ञापन


जानिए गृह मंत्री अमित शाह कितने बजे आएंगे और जाएंगे
केंद्रीय गृहमंत्री 11:45 बजे पूर्वाह्न में पटना हवाई अड्डा से आरा के लिए रवाना होंगे। वहां 12: 05 बजे  महाराजा कॉलेज आएंगे। इसके बाद महाराजा कॉलेज से वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए सड़क मार्ग से जायेंगे। दोपहर 12:15 बजे अमित शाह का चुनावी सभा शुरू होगा। इनका चुनावी सभा का कार्यक्रम 12:15 से एक बजे तक कार्यक्रम होगा।  इसके बाद 1:05 मिनट में वीर कुंवर सिंह स्टेडियम से निकल कर सड़क मार्ग से महाराजा कॉलेज स्थित हैलीपैड ग्राउंड के लिए रवाना होंगे, जहां से 1: 15 बजे  हैलीकॉप्टर से अपने अगले कार्यक्रम के लिए आरा से रवाना हो जायेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed