{"_id":"664f2f63874d3374400956a6","slug":"lok-sabha-election-campaigning-has-stopped-on-eight-lok-sabha-seats-in-the-sixth-phase-vaishali-siwan-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election : छठे चरण की इन आठ लोकसभा सीटों पर आज थम गया प्रचार-प्रसार; इन दिग्गजों के बीच कड़ा मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election : छठे चरण की इन आठ लोकसभा सीटों पर आज थम गया प्रचार-प्रसार; इन दिग्गजों के बीच कड़ा मुकाबला
Thu, 23 May 2024 06:03 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Thu, 23 May 2024 06:03 PM IST
सार
छठे चरण की सभी आठों सीटों पर 25 मई को मतदान होगा। आठों सीटों पर कुल 86 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। सबसे अधिक 15 उम्मीदवार वैशाली लोकसभा सीट पर भाग्य आजमा रहे हैं।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2024
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छठे चरण में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, वाल्मीकिनगर, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज लोकसभा सीटों आज शाम छह बजे से चुनाव प्रचार थम गया। अब प्रत्याशी केवल जनसंपर्क कर वोट मांग पाएंगे। सभी आठों सीटों पर 25 मई को मतदान होगा। आठों सीटों पर कुल 86 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। सबसे अधिक 15 उम्मीदवार वैशाली लोकसभा सीट पर भाग्य आजमा रहे हैं। वहीं महाराजगंज में केवल पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। वहीं पश्चिम चंपारण आठ, पूर्वी चंपारण में 12, वाल्मीकिनगर में 10, शिवहर 12, गोपालगंज में 11 और सीवान में 13 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
विज्ञापन
इन दिग्गजों के बीच कड़ा मुकाबला
वैशाली में राजद प्रत्याशी मुन्ना शुक्ला और लोजपा (राम.) के प्रत्याशी वीणा देवी, पश्चिम चंपारण में भाजपा प्रत्याशी संजय जायसवाल और कांग्रेस प्रत्याशी मदन मोहन तिवारी, पूर्वी चंपारण में भाजपा प्रत्याशी राधामोहन सिंह और विकासशील इंसान पार्टी के प्रत्याशी राजेश कुमार, वाल्मीकिनगर में जदयू प्रत्याशी सुनील कुशवाहा, राजद प्रत्याशी दीपक यादव, शिवहर में जदयू प्रत्याशी लवली आनंद और राजद प्रत्याशी रितु जायसवाल, गोपालगंज में जदयू प्रत्याशी आलोक सुमन और विकासशील इंसान पार्टी के प्रत्याशी चंचल पासवान, महाराजगंज में भाजपा प्रत्याशी जनार्दन सिंह सिग्रीवाल और कांग्रेस के आकाश सिंह के बीच कांटे की टक्कर है।
विज्ञापन
पांचवे चरण में महज 56.76 प्रतिशत हुआ था मतदान
वहीं पांचवे चरण में बिहार में कुल 56.76 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसमें हाजीपुर 58.43 प्रतिशत, मधुबनी में 53.04 प्रतिशत, मुजफ्फरपुर में 59.47 प्रतिशत, सारण में 56.73 प्रतिशत, सीतामढ़ी 56.21 प्रतिशत मतदान हुआ था।
विज्ञापन