फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lok Sabha : Chirag Paswan Mangal Pandey targeted Congress and RJD Karakat Lok Sabha emergency 2024 election

Lok Sabha : सचेत नहीं हुए तो सिर काटकर आपकी जमीन पर गाड़ देंगे लाल झंडा; भाजपा नेता ने क्यों कहा ऐसा

Sun, 26 May 2024 10:02 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 26 May 2024 10:02 PM IST
सार

Bihar : आज विपक्षियों द्वारा जनता के बीच लोकतंत्र और संविधान खतरे में होने का भ्रम फैलाया जा रहा है। 1975 में आपातकाल लाकर सही मायने में इन लोगों ने लोकतंत्र की हत्या की थी और ये लोग आज लोकतंत्र के हिमायती बने हुए हैं। 

विज्ञापन
Lok Sabha : Chirag Paswan Mangal Pandey targeted Congress and RJD Karakat Lok Sabha emergency 2024 election
मंगल पाण्डेय चिराग पासवान और उपेन्द्र कुशवाहा। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

चुनाव के अंतिम चरण के मतदान से पूर्व चिराग पासवान रोहतास पहुंचे, जहां वह कांग्रेस और राजद पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि आज विपक्षियों द्वारा जनता के बीच लोकतंत्र और संविधान खतरे में होने का भ्रम फैलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 1975 में आपातकाल लाकर सही मायने में इन लोगों ने लोकतंत्र की हत्या की थी और ये लोग आज लोकतंत्र के हिमायती बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि जब तक चिराग पासवान जीवित हैं, तब तक ना ही लोकतंत्र और ना ही संविधान खतरे में होगा। सिर्फ जनता के बीच भ्रम फैलाने का राजद और कांग्रेस के नेताओं द्वारा षड्यंत्र रचा जा रहा है। चिराग पासवान ने कहा कि असल मायने में जनता को इन्हीं लोगों से खतरा है। अगर इन लोगों की सरकार बनती है तो बिहार में फिर से आतंक और जंगलराज कायम हो जाएगा।

विज्ञापन


फिर से सिर काटने और जमीन कब्जा करने का प्रचलन आ जाएगा
 मंगल पांडे ने भोजपुरी भाषा में काराकाट की जनता से एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा को वोट करने की अपील की। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं से देश की जनता को होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताया। मंगल पांडे ने माले पर हमला करते हुए कहा कि अगर गलती से माले यहाँ से जीत जाती है तो फिर से सिर काटने और जमीन कब्जा करने का प्रचलन आ जाएगा।

विज्ञापन

Lok Sabha : Chirag Paswan Mangal Pandey targeted Congress and RJD Karakat Lok Sabha emergency 2024 election
लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

डालमियानगर कारखाना को चालू कराऊंगा
उपेंद्र कुशवाहा ने जनता से अपील करते हुए कहा कि इस बार जनता अपना आशीर्वाद मुझे दें। चुनाव जीतने के बाद मैं काराकाट लोकसभा क्षेत्र के संपूर्ण विकास के साथ-साथ डालमियानगर कारखाना को चालू कराऊंगा। अगर डालमियानगर कारखाना मैंने चालू नहीं कराया तो 2029 में आपके सामने वोट मांगने नही आऊंगा। यह जनसभा अकोढ़ी गोला के प्रेमनगर हाई स्कूल मैदान में हुई, जहां  काराकाट लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा के पक्ष में लोजपा रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय और उपेंद्र कुशवाहा विपक्ष पर जमकर बरसे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed