{"_id":"64a4349ab09508e3fa07d256","slug":"lohia-sanitation-worker-who-went-to-bank-of-barnar-river-for-defecation-in-jamui-died-due-to-drowning-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: शौच के लिए बरनार नदी किनारे गए लोहिया स्वच्छता सफाई कर्मी की डूबने से मौत, गुस्साए लोगों ने जाम की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: शौच के लिए बरनार नदी किनारे गए लोहिया स्वच्छता सफाई कर्मी की डूबने से मौत, गुस्साए लोगों ने जाम की सड़क
Tue, 04 Jul 2023 08:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 04 Jul 2023 08:33 PM IST
सार
सोनो थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि नदी में डूबने से एक युवक की मौत होने की जानकारी मिली है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
बालू संवेदक के खिलाफ प्रदर्शन करते गुस्साए ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र के बरनार नदी से मंगलवार की सुबह लोहिया स्वच्छता योजना के सफाई कर्मी का शव मिला है। इसके बाद घटना की जानकारी गांव में आग की तरह फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोहिया सफाई कर्मी सोमवार की शाम से लापता था। मृतक युवक की पहचान सोनो थाना क्षेत्र निवासी श्यामसुंदर राय के बेटे छोटे कुमार के रूप में की गई है। वह वर्तमान में लोहिया स्वच्छता योजना के सफाई कर्मी था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, छोटे कुमार सोमवार की शाम से ही लापता था। परिजनों ने बताया कि सोमवार की शाम वह घर में शौच करने की बात कह कर बरनार नदी की ओर गया था। लेकिन काफी देर तक वह घर नहीं लौटा। उसके बाद उसकी काफी खोजबीन की गई लेकिन कहीं उसका पता नहीं चला। वहीं, मंगलवार की सुबह जब लोग शौच के लिए नदी की ओर गए। वहां देखा कि एक युवक का शव पानी में तैर रहा है। इसके बाद घटना की जानकारी गांव में आग की तरह फैल गई। उसके बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और शव को पानी से बाहर निकाला गया। इसके बाद मृतक की पहचान सोनो निवासी छोटे कुमार के रूप में की गई।
विज्ञापन
परिजनों ने आशंका जाहिर की कि छोटे शौच के लिए नदी में पानी लेने गया होगा। वह नदी में बालू संवेदक द्वारा जेसीबी से गड्ढा किए जाने के कारण गहरे पानी में डूब गया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई होगी।
विज्ञापन
गुस्साए लोगों ने मृतक छोटे के शव को सोनो चौक पर रखकर सड़क जाम कर दी। वे बालू संवेदक के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए नारेबाजी करने लगे। वहीं, सड़क जाम कर रहे लोगों ने बताया कि बालू संवेदक द्वारा नदी के आसपास जेसीबी से गढ्ढा कर दिया गया है। इस कारण एक साल पहले भी एक युवक की डूबने से मौत हो गई थी। लेकिन मंगलवार की सुबह भी उस गड्ढे में डूबने से एक युवक की मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद सोनो थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। घटना को लेकर सोनो थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि नदी में डूबने से एक युवक की मौत होने की जानकारी मिली है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।