फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Liquor worth lakhs recovered car bearing the name plate of Congress State President in Aurangabad

Bihar News: गाड़ी पर लगी थी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की नेम प्लेट, पुलिस ने रुकवाकर तलाशी ली तो रह गई हैरान

Sat, 06 Jan 2024 03:32 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 06 Jan 2024 03:32 PM IST
सार

पूर्ण शराबबंदी वाले बिहार में अंदरखाने में सब कुछ चल रहा है। शराब तस्करी के लिए एक से बढ़कर एक जुगाड़ लगाई जाती है। ऐसी ही एक जुगाड़ का खुलासा औरंगाबाद में हुआ है, जिसके सामने आने के बाद पुलिस भी हैरान रह गई।

विज्ञापन
Liquor worth lakhs recovered car bearing the name plate of Congress State President in Aurangabad
स्कॉर्पियो से बरामद की गई अंग्रेजी शराब। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरंगाबाद जिले की उत्पाद पुलिस ने कांग्रेस भूतपूर्व सैनिक अर्द्धसैनिक बल और पुलिस विभाग के प्रदेश अध्यक्ष की नेम प्लेट लगी झारखंड नंबर की एक स्कॉर्पियो समेत दो वाहनों से 63 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद की है। शराब की बरामदगी झारखंड से कनेक्टेड राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-139 पर औरंगाबाद मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में चतरा के पास से की गई। इस दौरान उत्पाद पुलिस ने शराब तस्करी करने वाले चार अंर्तराज्यीय शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों वाहनों को जब्त कर तस्करों से पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन


उत्पाद अधीक्षक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि विभाग को खुफिया इनपुट मिला कि झारखंड से दो स्कॉर्पियो वाहन से विदेशी शराब की एक बड़ी खेप एनएच-139 के रास्ते औरंगाबाद से होते पटना जाने वाली है। सूचना पर एक स्पेशल टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एनएच-139 पर चतरा मोड़ के पास झारखंड की ओर से आ रहे वाहनों की तलाशी शुरू की। 
विज्ञापन


इस दौरान दो स्कॉर्पियो से 62 कार्टून विदेशी शराब बरामद की गई और 4 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है, एक स्कॉर्पियो पर कांग्रेस भूतपूर्व सैनिक, अर्द्धसैनिक बल और पुलिस विभाग के प्रदेश अध्यक्ष का नेम प्लेट लगा हुआ है। माना जा रहा है कि तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए नेम प्लेट का इस्तेमाल किया है। फिलहाल, पकड़े गए चारों तस्करों से पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed