{"_id":"6837c724c4ab8dada206c85b","slug":"large-number-of-weapons-and-explosives-recovered-from-former-jdu-leader-akbar-malik-house-in-bihar-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: पूर्व जदयू नेता अकबर मलिक के घर से बड़ी संख्या में हथियार-विस्फोटक बरामद, पुलिस ने गिरफ्तार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: पूर्व जदयू नेता अकबर मलिक के घर से बड़ी संख्या में हथियार-विस्फोटक बरामद, पुलिस ने गिरफ्तार किया
Thu, 29 May 2025 08:02 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Thu, 29 May 2025 08:02 AM IST
सार
नालंदा के एसपी भारत सोनी ने बताया कि छापे के दौरान अकबर मलिक ने भागने का प्रयास भी किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
गिरफ्तारी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा से पुलिस ने पूर्व जदयू नेता अखलाकुर रहमान उर्फ अकबर मलिक और उनके भाई बाबर मलिक के घर से भारी मात्रा में अवैध हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Meghalaya: मेघालय में लापता इंदौर के जोड़े की तलाश तेज, पुलिस ने खोजबीन में तैनात किए ड्रोन और स्निफर डॉग
विज्ञापन
बरामद हथियारों में दो राइफलें (.315 और .30.06 बोर), ताइवान और इंग्लैंड निर्मित दो रिवॉल्वर, एक एयरगन जिसमें दूरबीन लगी थी, एक 4.5 एमएम लोडेड ताइवान मेड रिवॉल्वर, .32 बोर का लोडेड पिस्तौल (एक्स्ट्रा मैगजीन के साथ), बेबली स्कॉट मेड इन इंग्लैंड .32 रिवॉल्वर, चार सिलेंडरनुमा सीओटू कैप्सूल, एक बैटन शोर (कुल्हाड़ी) शामिल हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: केंद्र सरकार ने भानु प्रकाश येतुरू को बनाया चुनाव आयुक्त; संयुक्त सचिव स्तर पर 41 बदलाव
नालंदा के एसपी भारत सोनी ने बताया कि छापे के दौरान अकबर मलिक ने भागने का प्रयास भी किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने मलिक और उनके भाई के घर से 8 विभिन्न प्रकार के हथियार, जिसमें 167 जिंदा कारतूस, लगभग 800 एयरगन गोलियां, विस्फोटक सामग्री और मोबाइल फोन जब्त किए।