फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lalu Yadav: RJD supremo reached Patna, TejPratap-Tejashwi also seen together, welcomed with rain of flowers

Lalu Yadav : पटना पहुंचे लालू, तेजप्रताप-तेजस्वी भी साथ दिखे; कार्यकर्ताओं ने फूलों की बारिश से किया स्वागत

Fri, 28 Apr 2023 04:40 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 28 Apr 2023 04:40 PM IST
सार

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पटना पहुंच चुके हैं। पटना पहुंचते ही एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। राजद के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में जमकर नारे लगाए समर्थकों ने लालू प्रसाद की गाड़ी पर पुष्प वर्षा भी की।

विज्ञापन
Lalu Yadav: RJD supremo reached Patna, TejPratap-Tejashwi also seen together, welcomed with rain of flowers
पटना एयरपोर्ट से बाहर निकलते लालू प्रसाद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पटना पहुंच चुके हैं। वह 9 माह बाद अपने घर लौटे हैं। पटना पहुंचते ही एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। राजद के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में जमकर नारे लगाए समर्थकों ने लालू प्रसाद की गाड़ी पर फूलों की बारिश भी की। इस दौरान एयरपोर्ट पर काफी भीड़ देखी गई। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद डॉक्टरों ने लालू प्रसाद को काफी एहतियात बरतने को कहा है।

विज्ञापन


एयरपोर्ट से बाहर निकलते वक्त लालू प्रसाद व्हील चेयर पर बैठे दिखे। वह मास्क लगाए थे। उनके साथ उनके दोनों बेटे तेजप्रताप और तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। एयरपोर्ट से निकलकर लालू प्रसाद सीधे राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचे। आवास के बाहर भी राजद समर्थकों की काफी भीड़ देखी गई। 9 माह के बाद राजद सुप्रीमो को देखकर कई कार्यकर्ताओं के आंख से आंसू छलक गए। लालू प्रसाद ने हाथ हिलाकर उनका अभिनंदन किया। इधर, लालू के आगमन को देखते हुए राबड़ी आवास पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। साफ सफाई के भी बेहतरीन इंतजाम किए गए हैं। फिलहाल लालू परिवार में से किसी ने मीडिया से बातचीत नहीं की।
विज्ञापन

 

Lalu Yadav: RJD supremo reached Patna, TejPratap-Tejashwi also seen together, welcomed with rain of flowers
समर्थकों का अभिनंदन करते लालू प्रसाद। - फोटो : अमर उजाला
बिहार की कोई गतिविधि लालू से छिपी नहीं
लालू के आसपास रहने वाले बताते हैं कि बिहार की हर गतिविधि से राजद अध्यक्ष लगातार अपडेट रह रहे हैं। उन्हें मोतिहारी में जहरीली शराब से हुई मौतों की भी पूरी जानकारी है और प्रावधान बदल कर बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन की हुई रिहाई से जुड़ा हर अपडेट भी वह रख रहे हैं। पटना आने के बाद इन सभी मुद्दों पर अपनी बात रखने का प्रयास करेंगे, हालांकि बेटियों मीसा भारती और रोहिणी आचार्या ने उन्हें सामाजिक दूरी का पालन करने की ताकीद की है। बता दें कि बिहार में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 169 नए पॉजिटिव केस मिले। इसमें सबसे अधिक 99 कोविड पॉजिटिव पटना में मिले। वहीं राज्य में 856 एक्टिव केस हैं जबकि पटना में अब 459 केस एक्टिव है। ऐसे में राजद अध्यक्ष के आसपास सबसे बड़ा खतरा कोरोना संक्रमण का ही रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed