फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lalu yadav going to gopalganj on rjd party rath with rabri devi, will visit thawe waali mata mandir

Lalu Yadav Returns : पुराने अंदाज में रथ से निकले लालू, गोपालगंज में यहां करेंगे पत्नी राबड़ी देवी के साथ पूजा

Mon, 21 Aug 2023 03:07 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 21 Aug 2023 03:07 PM IST
सार

Bihar News : राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव किडनी ट्रांसप्लांट के बाद पूरी तरह रौ में आ चुके हैं। पुराने अंदाज में वह रथ लेकर सोमवार को गोपालगंज निकले। साथ में पत्नी राबड़ी देवी भी हैं।

विज्ञापन
Lalu yadav going to gopalganj on rjd party rath with rabri devi, will visit thawe waali mata mandir
रथ पर सवार हो निकले लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी अपने पैतृक जिला गोपालगंज की यात्रा पर निकल चुके हैं। लालू यादव और राबड़ी देवी की इस यात्रा के लिए एक रथ का निर्माण किया गया है। रथ पर लालू-राबड़ी के पटना से निकलते ही समर्थकों का हुजूम जुटने लगा। इस दौरान दीघा सेतु से सोनपुर की ओर उतरते ही लालू प्रसाद यादव का लोगों ने भव्य स्वागत किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गोपालगंज की यात्रा के दौरान लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी थावे वाली माता का दर्शन करेंगे। साथ ही यह भी संभावना व्यक्त की जा रही है कि दोनों आज अपने पैतृक गांव फुलवरिया भी जाएंगे। दोनों सोमवार की रात गोपालगंज में ही रहेंगे।

विज्ञापन


पिछले साल तेजस्वी यादव गए थे गोपालगंज
उप मुख्यमंत्री बनने के बाद तेजस्वी यादव विगत साल सितंबर महीने में गोपालगंज गए थे। उस समय तेजस्वी यादव ने भी थावे वाली मां के दर्शन किए थे। तेजस्वी यादव ने थावे में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की थी, जिसके लिए उन्होंने 500 करोड़ रुपए का फंड आवंटित किया था। फुलवरिया के अलावा गोपालगंज शहर में भी लालू प्रसाद यादव का एक घर है, जिसे पूर्व सांसद रघुनाथ झा ने लालू परिवार को गिफ्ट किया था।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले यात्रा
लालू प्रसाद और उनके परिवार की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। सीबीआई ने एक बार फिर से लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पटना के गंगा पथ पर लालू प्रसाद यादव के सैर-सपाटे की तस्वीरों और वीडियो के वायरल होने के बाद सीबीआई ने लालू प्रसाद की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई है। इस पर अब सुनवाई 25 अगस्त को होनी है। इसलिए 25 अगस्त से पहले लालू प्रसाद यादव अपनी पत्नी राबड़ी देवी के साथ गोपालगंज की यात्रा पर निकले हैं। बिहार में लालू की पार्टी विधायकों की संख्या के हिसाब से नंबर वन है, हालांकि संख्या-बल में तीसरे नंबर की पार्टी जदयू की ओर से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed