फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lalu Prasad Yadav came out in support of Rajya Sabha MP Manoj Jha; Anand Mohan, BJP, Thakur Politics, Nitish

Thakur Politics : लालू आए सामने तो मनोज झा को कहा विद्वान, बाहुबली आनंद मोहन को लेकर कह दी यह बात

Thu, 28 Sep 2023 08:05 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 28 Sep 2023 08:05 PM IST
सार

Bihar News : राष्ट्रीय जनता दल के राज्यसभा सांसद मनोज झा के ठाकुर वाले बयान पर राजद के बाकी नेता तो बचाव कर ही रहे थे, अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ने उन्हें क्लीन चिट दे दी। लालू ने आनंद मोहन को चुभने वाली बात कह दी।

विज्ञापन
Lalu Prasad Yadav came out in support of Rajya Sabha MP Manoj Jha; Anand Mohan, BJP, Thakur Politics, Nitish
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ठाकुर को लेकर शुरू हुए विवाद के बीच राज्यसभा सांसद मनोज झा के समर्थन में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव उतर गए हैं। उन्होंने बाहुबली और पूर्व सांसद आनंद मोहन को संयम बरतने की सलाह दी है। लालू प्रसाद ने कहा कि मनोज झा विद्वान आदमी हैं। सही बात वो बोले हैं। किसी ठाकुर या राजपूत के खिलाफ उन्होंने कुछ नहीं बोला हैं। लालू ने जो कहा- मनोज झा विद्वान आदमी हैं। सही बात को बोलते हैं। कोई राजपूतों के खिलाफ उन्होंने नहीं कहा है। जो सज्जन (आनंद मोहन सिंह) यह रीएक्शन दे रहे हैं, वह अपनी जाति में जातिवाद के लिए प्रसिद्ध आदमी हैं। उनको परहेज करना चाहिए।

विज्ञापन


विज्ञापन

लालू बोले- किसी भी समाज का अपमान नहीं हुआ
बाहुबली और पूर्व सांसद आनंद मोहन द्वारा मनोज झा पर दिए गए बयान पर लालू प्रसाद ने कहा कि किसी भी समाज का अपमान नहीं है। राजद विधायक चेतन आनंद के विरोध पर कहा कि उसको उतना ही बुद्धि है तो क्या कहा जाए। दरअसल, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने गुरुवार शाम को पूर्व सांसद शिवानंद तिवारी द्वारा लिखी सड़क से संसद तक पुस्तक का विमोचन करने पहुंचे थे। वहीं मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने यह बातें कहीं।वहीं एक दिन पहले यानी गुरुवार को सीएम हाउस जाकर नीतीश कुमार से मुलाकात करने के सवाल पर लालू प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री भी यदाकदा मेरे यहां आते रहते हैं। आज मैं चला गया था। हम रिस्पेक्ट करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


आनंद मोहन ने मनोज झा की तुलना फिटकरी से कर दी
पूर्व सांसद आनंद मोहन ने एक बार फिर से राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी और राज्यसभा सांसद मनोज झा पर निशाना साधा है। उन्होंने मनोज झा की तुलना फिटकरी से कर दी है। आनंद मोहन ने कहा कि जिस तरह से फिटकरी का इस्तेमाल शेविंग के बाद किया जाता है। यह कीटाणु नाशक है और एक क्विंटल दूध में एक ढेला इसको डाल दीजिए दूध फट जाएगा। यह जमने ही नहीं देगा। वह फिटकरी 'मिस्टर झा' हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed