लालू बने दादा : बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के घर आई नन्ही परी...किसने-कैसे जताई खुशी
Tejashwi Yadav became father : राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के घर नई पीढ़ी का आगमन हो गया है। लालू के बेटे और बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पिता बन गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के घर नई पीढ़ी का आगमन हो गया है। लालू के बेटे और बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पिता बन गए हैं। 27 मार्च की सुबह तेजस्वी की पत्नी रेचल उर्फ राजश्री ने बेटी को जन्म दिया। तेजस्वी के साथ ही परिवार के बाकी सदस्यों ने भी बेटी के आगमन पर खुशियां जाहिर कीं। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, लालू को किडनी देकर जान बचाने वाली बेटी रोहिणी आचार्या होली में आने वाली थीं, लेकिन अब अपनी भतीजी के जन्म पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में आएंगी।
लैंड फॉर जॉब घोटाले में पूछताछ से परेशान लालू परिवार को चैत्र नवरात्र की षष्ठी तिथि को मां कात्यायनी की पूजा के दिन पुत्री-रत्न की प्राप्ति हुई है। रोहिणी आचार्या ने तेजस्वी यादव की बेटी के शुभागमन पर कुछ लाइनें शेयर कीं-
भाई-भाभी के चेहरे पर खिली मुस्कान रहे
मेरे घर में खुशियों का सदा यूँ ही वास रहे
मन सुख के सागर में गोते भरे
पापा बनने की खुशी में
भाई तेजस्वी के चेहरे
पे ऐसी खुशियां झलके..
तेजप्रताप बोले- मां दुर्गा ने दिया आशीर्वाद
नवरात्र के इस पावन अवसर पर हमारे परिवार में नए सदस्य का आना इस बात का शुभ संकेत है कि शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा ने अपना आशीर्वाद दिया है। अब सारी परेशानियां जल्द दूर होगी। मेरे अर्जुन को पुत्री धन प्राप्ति पर ढेरो बधाई।
नवरात्र के इस पावन अवसर पर हमारे परिवार में नए सदस्य का आना इस बात का शुभ संकेत है कि शक्ति स्वरूपा माँ दुर्गा ने अपना आशीर्वाद दिया है.....अब सारी परेशानियां जल्द दूर होगी...मेरे अर्जुन को पुत्री धन प्राप्ति पर ढेरो बधाई...@yadavtejashwi pic.twitter.com/BzOU5wqDvG
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) March 27, 2023
इधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने भी तेजस्वी यादव को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया- "बिहार सरकार के उप-मुख्यमंत्री जी को पुत्री रत्न प्राप्ति पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।" लालू यादव के दो बेटों में तेज प्रताप बड़े हैं, लेकिन उनकी शादी कायम नहीं रही। तेजस्वी राजनीतिक विरासत में आगे तो बढ़े ही। अब वह पारिवारिक विरासत में भी आगे निकल गए।
बिहार सरकार के उप-मुख्यमंत्री श्री @yadavtejashwi जी को पुत्री रत्न प्राप्ति पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं pic.twitter.com/6dN02IRKs7
— Samrat Choudhary (@SMCHOUOfficial) March 27, 2023
तेजस्वी यादव ने राजश्री (रेचल) से दिसंबर 2021 में शादी की थी। उस समय यह शादी काफी चर्चा में रही थी। तेजस्वी और राजश्री पहले से ही एक-दूसरे को जानते थे। दोनों स्कूल के दिनों से ही मित्र पहले दक्षिणी दिल्ली के सैनिक फार्म स्थित मीसा भारती के फार्महाउस पर दोनों की सगाई हुई। फिर यहां पर ही दोनों ने सात फेरे भी लिए। कुछ दिन पहले जब दिल्ली में ED की टीम ने राजश्री से पूछताछ की थी तो राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने इसपर तीखी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होने ट्वीट किया था, "हमने आपातकाल का काला दौर भी देखा है। हमने वह लड़ाई भी लड़ी थी। आधारहीन प्रतिशोधात्मक मामलों में आज मेरी बेटियों, नन्हें-मुन्ने नातियों और गर्भवती पुत्रवधु को भाजपाई ED ने 15 घंटों से बैठा रखा है। क्या इतने निम्नस्तर पर उतर कर बीजेपी हमसे राजनीतिक लड़ाई लड़ेंगी?"
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.