फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lalu Prasad Yadav appearance via video conferencing postponed till January 20 in Defamation case

मानहानि मामला: वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए लालू यादव की पेशी 20 जनवरी तक टली

Mon, 02 Dec 2019 08:37 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आसिम खान Updated Mon, 02 Dec 2019 08:37 PM IST
विज्ञापन
Lalu Prasad Yadav appearance via video conferencing postponed till January 20 in Defamation case
लालू प्रसाद यादव (फाइल फोटो)

पटना की एक विशेष अदालत ने चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता और राजद प्रमुख लालू प्रसाद के खिलाफ मानहानि के एक मामले में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उनकी पेशी अब 20 जनवरी तक के लिए टाल दी है। लालू वर्तमान में रांची के एक अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता और बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य उदय कांत मिश्र द्वारा दायर मानहानि के एक मामले में गत 18 नवंबर को लालू के खिलाफ पेशी वारंट जारी किया गया था।
विज्ञापन

अदालत ने बिरसा मुंडा जेल अधिकारियों से इस मामले में लालू को दो दिसंबर को पेश करने को कहा था।

विशेष अदालत के न्यायाधीश राजीव नयन ने इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख 20 जनवरी निर्धारित की है। बिहार के भागलपुर जिले में 2017 में आयोजित एक रैली में लालू प्रसाद और उनके बेटे तेजस्वी प्रसाद यादव ने करोड़ों रुपये के बिहार के सृजन घोटाला मामले में उदय कांत मिश्र का नाम सार्वजनिक रूप से लेते हुए नीतीश कुमार पर आरोप लगाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा थि कि जब भी वह भागलपुर आते थे, सर्किट हाउस में रहने की सुविधा होने के बावजूद नियमित रूप से मिश्र के घर जाया करते थे । पिता-पुत्र की उक्त टिप्पणी को अपमानजनक बताते हुए मिश्र ने बिना शर्त माफी मांगने की मांग करते हुए दोनों के खिलाफ कानूनी नोटिस भेजा था। लेकिन बाद में उन्होंने तेजस्वी के खिलाफ न जाने का निर्णय लेते हुए लालू के खिलाफ उक्त याचिका दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed