फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   thieves carried out the incident in a strange manner In Saharsa

Bihar Crime: रस्सी से घुसे, शराब पी और कर डाली चोरी…सहरसा में चोरों ने गजब तरीके से घटना को दिया अंजाम

Sat, 17 Aug 2024 01:57 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 17 Aug 2024 01:57 PM IST
सार

Bihar Crime: सहरसा सदर थाना क्षेत्र के सहरसा-बनगांव मुख्य मार्ग स्थित मीर टोला में शुक्रवार की देर रात चोरों ने एक साथ चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने दो कपड़ा दुकान, मोबाइल दुकान और एक इंटरनेट सह सीएसपी दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
thieves carried out the incident in a strange manner In Saharsa
दुकान में चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहरसा के मीर टोला में चोरों ने गजब का आतंक काटा। बताया जा रहा है कि शनिवार की अहले सुबह जब दुकानदार अपनी दुकान खोलने आए तो देखा कि ऊपर का चदरा टूटा था। जिसके बाद हल्ला होने पर आसपास के दुकानों की भी तलाशी ली गई तो चार दुकान में घटना घटी थी। चोरी के बाद लोगों में पुलिस के प्रति काफी आक्रोश है। लोगों ने कहा कि गश्ती के नाम पर खानापूर्ति होती है। 

विज्ञापन


शराब का किया सेवन 
दुकानदारों ने बताया कि चोर दुकान के पीछे से घुसे। पीछे में जलजमाव और भाखन के कारण रस्सी लगाकर चदरा काटी और अंदर घुस गए। जिसके बाद चोरों ने शराब का भी सेवन किया। चोरों ने सभी दुकान से गल्ले में रखे पैसे और अन्य कीमती सामान की चोरी कर अपने साथ सीसीटीवी भी ले गए। मुख्य सड़क स्थित दुकान में चोरी की घटना से लोग त्रस्त है। लोगों ने कहा कि पूर्व में भी शराब का सेवन कर चोरी की घटना को अंजाम दिया जा चुका है। लोगों ने पुलिस के वरीय अधिकारी से कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed