{"_id":"683b034f65f22a8273047cbe","slug":"teacher-murdered-in-broad-daylight-masked-miscreants-fired-bullets-at-him-on-bike-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: शिक्षक की दिनदहाड़े हत्या, नकाबपोश बदमाशों ने बाइक पर ताबड़तोड़ गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: शिक्षक की दिनदहाड़े हत्या, नकाबपोश बदमाशों ने बाइक पर ताबड़तोड़ गोली मारी
Sat, 31 May 2025 06:55 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मधेपुरा
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Sat, 31 May 2025 06:55 PM IST
सार
मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर थाना इलाके के लालपुर गांव में शनिवार दोपहर एक बीपीएससी शिक्षक रामटहल दास (37) को खुले में गोली मारकर हत्या कर दी गई। रामटहल दास शंकरपुर प्रखंड के सोनवर्षा हाई स्कूल में हिंदी के शिक्षक थे।
विज्ञापन
मृतक रामटहल दास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में शनिवार दोपहर एक बीपीएससी शिक्षक रामटहल दास (37) की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। रामटहल दास शंकरपुर प्रखंड के सोनवर्षा हाई स्कूल में हिंदी विषय के शिक्षक थे। शनिवार को लगभग 12:30 बजे रामटहल दास अपने सहकर्मी रविरंजन कुमार के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही दोनों लालपुर गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रही बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने अचानक ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। गोली लगते ही रामटहल दास की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनके साथी रविरंजन कुमार बचकर भागने में सफल रहे।
यह भी पढ़ें: बिहार के दो जिलों में बनेंगे कैंसर अस्पताल, अन्य जिलों में सुविधाओं के साथ किये जाएंगे विशेष इलाज
परिवार ने ठाकुरबाड़ी के महंथ पर हत्या की साजिश का लगाया आरोप
मृतक के बड़े भाई बेचन यादव ने बताया कि रामटहल दास का विवाह करीब एक साल पहले हुआ था। परिजनों का शक है कि उनकी हत्या का पीछे ठाकुरबाड़ी के महंथ की साजिश हो सकती है, जो कथित तौर पर विवाह को लेकर नाराज चल रहे थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया। मधेपुरा के एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और अपराधियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने का प्रयास जारी है।