फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   supaul nda conference salvation workers application submitted

Bihar News: सुपौल में एनडीए सम्मेलन में पहुंचे स्वच्छता कर्मियों, मंत्री ने मंच पर बुलाकर लिया आवेदन

Tue, 16 Sep 2025 07:20 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 16 Sep 2025 07:20 PM IST
सार

सुपौल में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान अचानक बड़ी संख्या में स्वच्छता कर्मी जुट गए, जिससे कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल बना। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और उर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने प्रतिनिधियों को मंच पर बुलाकर स्वच्छता कर्मियों की आठ सूत्री मांगों का आवेदन प्राप्त किया।

विज्ञापन
supaul nda conference salvation workers application submitted
सुपौल एनडीए सम्मेलन में स्वच्छता कर्मियों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांधी मैदान में सोमवार को आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान अचानक बड़ी संख्या में स्वच्छता कर्मी जुट गए, जिससे कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। इस दौरान ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने तुरंत दो प्रतिनिधियों को मंच पर बुलाकर कारण जाना। बाद में सदर बीडीओ ज्योति गामी और उर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने स्वच्छता कर्मियों की समस्याएं सुनी और उनके आवेदन को प्राप्त किया।

विज्ञापन


स्वच्छता कर्मियों ने अपने आठ सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में स्वच्छता पर्यवेक्षकों को अंशकालिक से पूर्णकालिक करने, संविदा कर्मी का दर्जा देने, 15 जनवरी 2021 से न्यूनतम 20 हजार रुपए मानदेय भुगतान, सेवाकाल 60 वर्ष करना और बकाया मानदेय का तुरंत भुगतान करने जैसी प्रमुख मांगें शामिल हैं।इसके अलावा, स्वच्छता कर्मियों ने यह भी मांग की कि उन्हें हर महीने कम से कम 10 हजार रुपए मानदेय दिया जाए, अगर किसी कर्मचारी की नौकरी के दौरान आकस्मिक मृत्यु हो जाए तो उसके परिवार का सदस्य उसी पद पर नियुक्त किया जाए, ईपीएफ लागू किया जाए और अतिरिक्त काम करने पर अलग से भत्ता दिया जाए। साथ ही, विभागीय अन्य कामों के लिए उन्हें दूसरी जगह प्रतिनियुक्ति (ट्रांसफर) न किया जाए।
विज्ञापन


पढे़ं; लिंक फेल होने से दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे लोग परेशान, अस्पताल में घंटों खड़े रहे मरीज
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि 27 अगस्त से ही राज्य के 1 लाख 41 हजार स्वच्छता कर्मी और 8 हजार 53 स्वच्छता पर्यवेक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। मंत्री द्वारा आवेदन प्राप्त करने के बाद स्वच्छता कर्मियों में उत्साह का माहौल देखा गया और मंत्री ने मांगों पर सकारात्मक विचार का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed