फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Scorpio laden with liquor collided with a tree in Supaul, driver died on the spot

Bihar: सुपौल में शराब लदी स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, चालक की मौके पर मौत

Thu, 04 Sep 2025 10:49 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 04 Sep 2025 10:49 AM IST
सार

बिहार के सुपौल जिले के मरौना थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हुआ। शराब से लदी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो (बीआर 01पीएच 9279) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जामुन के पेड़ से टकरा गई।
 

विज्ञापन
Scorpio laden with liquor collided with a tree in Supaul, driver died on the spot
शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मरौना थाना क्षेत्र के मधेपुर-भलुआही रोड पर बुधवार सुबह एक शराब से लदी स्कॉर्पियो (बीआर 01पीएच 9279) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जामुन के पेड़ से टकरा गई। हादसे में स्कॉर्पियो चालक 24 वर्षीय रामप्रवेश कुमार यादव (निवासी किसनीपट्टी, घोघरडीहा थाना, मधुबनी) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और पेड़ का आधा हिस्सा टूटकर गाड़ी पर गिर गया। रामप्रवेश स्टेयरिंग सीट पर फंस गया, जिसे बाहर निकालने में पुलिस को करीब 4 घंटे लग गए। अंततः दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में मधेपुर से आ रही थी। भलुआही गांव स्थित विश्वकर्मा मंदिर से कुछ ही दूरी पहले वाहन अनियंत्रित होकर निजी जमीन में बने पिलर को तोड़ते हुए पेड़ से जा टकराया। स्थानीय लोगों और मृतक के करीबी मिथिलेश मंडल के अनुसार, रामप्रवेश कुछ समय पहले तक गलत धंधों से दूर हो गया था, लेकिन रुपये के लालच में फिर से शराब तस्करी से जुड़ी गाड़ी चलाने लगा। बताया गया कि यह गाड़ी विक्रमरही गांव निवासी अवधेश यादव की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जदयू को मिल सकती हैं 100 सीटें; अपने कोटे से बाकी सहयोगियों को सीट देगी भाजपा 

मरौना थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि हादसे के बाद गाड़ी में मौजूद अधिकतर शराब की बोतलें टूट गईं, जबकि बची हुई बोतलों की गिनती कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए कई बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed