फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Priyanka Gandhi will also be a part of the Voter Rights Yatra, Ranjit Ranjan attacks NDA and Election Commissi

Bihar: वोटर अधिकार यात्रा में प्रियंका भी, रंजीत रंजन ने कहा- पीएम सोते-जागते लेते हैं राहुल का नाम

Sat, 23 Aug 2025 09:18 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सुपौल Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 23 Aug 2025 09:18 PM IST
सार

कांग्रेस की राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय सचिव रंजीत रंजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 26 अगस्त को सुपौल में होने वाली वोटर अधिकार यात्रा में राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी और तेजस्वी यादव भी शामिल होंगे।
 

विज्ञापन
Priyanka Gandhi will also be a part of the Voter Rights Yatra, Ranjit Ranjan attacks NDA and Election Commissi
कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव रंजीत रंजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यसभा सांसद और कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव रंजीत रंजन ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि 26 अगस्त को होने वाली वोटर अधिकार यात्रा में राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी। इस यात्रा में बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित महागठबंधन के अन्य नेता भी भाग लेंगे। रंजीत रंजन ने कहा कि वोट के अधिकार से ही लोकतंत्र मजबूत होता है, लेकिन जिस तरह वोट की चोरी कर लोकतंत्र पर हमला किया जा रहा है, उसके खिलाफ जनता को जागरूक करने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान के हनन और लोकतंत्र की हत्या के खिलाफ आंदोलन कर रही है। महाराष्ट्र, हरियाणा और कर्नाटक में हुई गड़बड़ियों को भी सामने लाया गया है, लेकिन चुनाव आयोग मनमानी कर रहा है।
विज्ञापन


'पीएम सोते-जागते भी राहुल का नाम लेते हैं'

जदयू विधायक द्वारा राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी के जवाब में रंजीत रंजन ने कहा कि जदयू नेताओं को पहले यह तय करना चाहिए कि वे किस खेमे में हैं। “उनके नेता जिस तरह पलटते रहते हैं, उन्हें मेडिकल ट्रीटमेंट की जरूरत है। प्रधानमंत्री भी हर बार अपने भाषण की शुरुआत और अंत राहुल गांधी के नाम से करते हैं। सत्ता में 11 साल रहने के बाद भी अगर पीएम सोते-जागते राहुल का नाम लेते हैं तो यह उनकी मजबूती का सबूत है।”
विज्ञापन


पढ़ें: ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन किनारे खेत से युवक का अधजला शव बरामद, पास से पिस्टल भी मिली
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेशी वोटरों को हटाने के पक्ष में कांग्रेस
भागलपुर में वोटर लिस्ट में पाकिस्तानी नागरिकों के नाम पाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस भी फर्जी और विदेशी वोटरों को हटाने के पक्ष में है। “सभी पाकिस्तानी और बांग्लादेशियों को बाहर किया जाए। लेकिन यह सब भाजपा का प्रोपोगेंडा है। राहुल जी ने यह भी दिखाया है कि कैसे एक ही पते पर कई वोटर दर्ज हैं। 18 साल से ऊपर हर वयस्क का नाम वोटर लिस्ट में होना चाहिए, लेकिन केवल भाजपा समर्थक न होने पर किसी का नाम हटाना लोकतंत्र विरोधी है।”

मांझी पर भी साधा निशाना
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के विशेष राज्य की मांग वाले बयान पर रंजीत रंजन ने कहा कि मांझी को पहले यह तय करना चाहिए कि उन्हें कितनी सीटें और कहां मिल रही हैं। “मैं उन्हें तब से जानती हूं जब वे पहली बार मुख्यमंत्री बने थे। मांझी उसी पाले में रहेंगे, जहां ज्यादा सीटें मिलेंगी। ऐसे लोग राजनीति में बयानबाजी करते हैं तो पूरा बिहार उन्हें समझता है।”
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed