Bihar News: दो ट्रकों के आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक चालक की मौत दो घायल, वाहनों के उड़े परखच्चे
Sasaram News : सासाराम–चौसा पथ पर शनिवार की सुबह दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर में एक चालक की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के सासाराम-चौसा पथ पर शनिवार की अहले सुबह दो ट्रैकों की भिड़ंत में एक चालक की मौत हो गई। इस घटना में एक अन्य चालक और सह चालक भी गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। घटना रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र अंतर्गत सहुआर अमवलिया गांव के समीप की बताई जा रही है।
आमने-सामने हुई भिड़ंत
घटना के संदर्भ में बताया गया कि शनिवार की सुबह करीब 5 बजे सासाराम–चौसा पथ पर दो ट्रैकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें अशोका लिमिटेड कंपनी के ट्रक चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान झारखंड के लातेहार जिला अंतर्गत बालूमाथ गांव निवासी बलराम शाह के 36 वर्षीय पुत्र ज्ञानेश्वर कुमार के रूप में हुई है।
टक्कर के बाद एक ट्रक पलटी
टक्कर इतनी जोरदार हुई कि एक ट्रक सड़क किनारे चाट में पलट गया, जबकि दूसरे ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और इसमें दबने से एक चालक की मौत हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े और दोनों घायलों को बाहर निकाल कर पुलिस को सूचना दी। वहीं, ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को करगहर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सक के अनुसार दोनों घायल खतरे से बाहर हैं।
ये भी पढ़ें- Bihar Election: एनडीए में सीट बंटवारे से पहले BJP की इन 41 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम लगभग तय, देखें सूची
सूचना पर पहुंची पुलिस
इधर, सड़क हादसे की सूचना पर पहुंची करगहर थाने की पुलिस ने शव को अपनी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है और शव का पोस्टमार्टम करा कर उन्हें सौंप दिया जाएगा। साथ ही पुलिस ने दोनों ट्रक को जप्त कर लिया है।