फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Lok Sabha Elections: Nomination will be held in Supaul District Magistrate's office between 12 to 19 April

LS Polls: 12 से 19 अप्रैल के बीच सुपौल जिलाधिकारी कार्यालय में होगा लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन, जानें शर्तें

Mon, 08 Apr 2024 07:52 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 08 Apr 2024 07:52 PM IST
सार

LS Polls: जिलाधिकारी ने बताया कि पांच अप्रैल को ईवीएम का प्रथम रेंडमाईजेशन पूरा कर लिया गया है। सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और कोसी प्रमंडल के आयुक्त की मौजूदगी में रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया संपन्न हुई। साथ ही सभी विधानसभावार ईवीएम का विभाजन किया जा रहा है। इसके बाद इसे डिस्पैच सेंटर भेजा जाएगा।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections: Nomination will be held in Supaul District Magistrate's office between 12 to 19 April
जानकारी देते जिलाधिकारी कौशल कुमार और एसपी शैशव यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Supaul: बिहार की सुपौल लोकसभा सीट के लिए नामांकन की प्रक्रिया 12 अप्रैल से शुरू होगी, जो 19 अप्रैल तक चलेगी। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है। सुपौल जिलाधिकारी के कार्यालय में प्रत्याशियों का नामांकन पत्र लिया जाएगा। नामांकन पत्र में राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय मान्यता प्राप्त दल के एक प्रस्तावक और अन्य लिए 10 प्रस्तावक होना अनिवार्य हैं। यह जानकारी सुपौल जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कौशल कुमार ने सोमवार को अपने वेश्म कार्यालय में प्रेस वार्ता में दी।

विज्ञापन

 
जिलाधिकारी ने बताया कि पांच अप्रैल को ईवीएम का प्रथम रेंडमाईजेशन पूरा कर लिया गया है। सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और कोसी प्रमंडल के आयुक्त की मौजूदगी में रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया संपन्न हुई। साथ ही सभी विधानसभावार ईवीएम का विभाजन किया जा रहा है। इसके बाद इसे डिस्पैच सेंटर भेजा जाएगा। चुनाव को लेकर अंतर जिला सीमा के अलावा अंतर्राष्ट्रीय सीमा के नजदीक 12 स्थलों पर मल्टी एजेंसी चेक पोस्ट का निर्माण किया गया है। निगरानी को लेकर सभी 12 स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन

 
डाक के जरिए 1,02,336 मतदाताओं को भेजे गए पहचान पत्र
जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन विभाग द्वारा वोटर गाइड मिली है। उसका वितरण मतदाताओं के बीच मतदाता पर्ची के साथ किया जाएगा। जिले में अब तक कुल एक लाख दो हजार तीन सौ छत्तीस मतदाताओं को पहचान पत्र डाक के जरिए वितरित किया गया है। निर्वाचन के दौरान अभ्यर्थी और राजनीतिक दलों द्वारा उपयोग होने वाली सामग्रियों की दर सूची मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सुपौल लोकसभा में 19 लाख 22 हजार 45 वोटर
जिलाधिकारी ने बताया कि सुपौल जिले में अब तक कुल 15 लाख 92 हजार 966 मतदाता पंजीकृत हुए हैं। उनमें से आठ लाख 23 हजार 521 पुरुष, सात लाख 69 हजार 413 महिला और 32 पारलिंगी (ट्रांसजेंडर) मतदाता शामिल हैं। मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर विधानसभा क्षेत्र को मिला कर सुपौल लोकसभा क्षेत्र में कुल 19 लाख 22 हजार 45 वोटर हैं। उन्होंने बताया कि नौ अप्रैल तक प्राप्त अन्य आवेदनों को भी निष्पादित कर अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी, जिसके आधार पर वोटिंग होगी।
 
बूथ पर हीट वेव को ले बनेगा शेड और वेटिंग हॉल
डीएम ने बताया कि प्रशासनिक सर्वे के अनुसार अभी करीब 86 फीसदी वोटर गांव में हैं और वोटिंग के दिन सात मई को भी इनके गांव में ही रहने की संभावना है। ऐसे में सभी को अनिवार्य रूप से वोटिंग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वोटिंग के दिन हीट वेव की आशंका को देखते हुए वोटरों के लिए वेटिंग हॉल की व्यवस्था रहेगी। जहां कमरे का अभाव होगा, वहां शेड बनाया जाएगा।
 
इन नंबरों पर कर सकते हैं शिकायत
लोकसभा चुनाव को लेकर कोई भी व्यक्ति जिला कंट्रोल रूम के नंबर 1950, व्यय अनुश्रवण कोषांग के नंबर 06473-224750 और जिला जनसंपर्क कार्यालय के नंबर 06473-224755 पर शिकायत कर सकता है। डीएम ने बताया कि आचार संहिता उल्लंघन सहित चुनाव संबंधी किसी भी गैर कानूनी गतिविधि की शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
 
11 हजार लोगों के खिलाफ धारा 107, 143 के खिलाफ सीसीए के तहत हुई कार्रवाई
एसपी शैशव यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत 14,714 लोगों के खिलाफ धारा 107 के तहत आवेदन प्राप्त हुए हैं। 11 हजार लोगों से बंध पत्र भरवाए गए हैं। वहीं, सीसीए के तहत 149 लोगों के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव था, 143 के खिलाफ थाना बदर की कार्रवाई की गई है।

 
उन्होंने बताया कि अब तक 12 हजार 865 लीटर देशी और छह हजार 27 लीटर विदेशी कुल 16 हजार 855 लीटर शराब बरामद की गई है। मद्य निषेध के तहत 336 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जबकि शराब सेवन और शराब कारोबार के मामले में अब तक 673 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, 517 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ बरामद हुआ है। 21 हथियार, 29 कारतूस और पांच खोखे भी बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed