{"_id":"677bf8cd1d3831f9e1066980","slug":"four-trips-of-kumbh-mela-special-train-will-run-from-saharsa-know-time-and-date-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kumbh Mela Special Train: सहरसा से चलेगी चार ट्रिप कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन, समय और तारीख जान लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kumbh Mela Special Train: सहरसा से चलेगी चार ट्रिप कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन, समय और तारीख जान लें
Mon, 06 Jan 2025 09:07 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 06 Jan 2025 09:07 PM IST
सार
इंडियन रेलवे महाकुंभ मेला के दौरान यात्रियों की अधिक भीड़ को देखते हुए विशेष कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। रेलवे ने कुंभ स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी कर बताया है।
विज्ञापन
सहरसा जंक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ को लेकर भारतीय रेलवे ने सहरसा से 18 जनवरी को यूपी के टूंडला के लिए एक ट्रिप, आठ फरवरी को मध्यप्रदेश के भिंड तक के लिए एक ट्रिप और 22 एवं 27 फरवरी को यूपी के टूंडला के लिए दो ट्रिप कुंभ स्पेशल ट्रेन चलाने की हरी झंडी दी है। इंडियन रेलवे महाकुंभ मेला के दौरान यात्रियों की अधिक भीड़ को देखते हुए विशेष कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा।
विज्ञापन
रेलवे ने कुंभ स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी कर बताया है कि सहरसा से 18 जनवरी को यूपी के टूंडला के लिए एक ट्रिप, आठ फरवरी को मध्यप्रदेश के भिंड तक के लिए एक ट्रिप और 22 एवं 27 फरवरी को यूपी के टूंडला के बीच चलायी जाएगी। ट्रेन नंबर 05559, सहरसा-टूंडला कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन 18 जनवरी को सहरसा से सुबह नौ बजे चलेगी और कई स्टेशनों पर ठहरते हुए दूसरे दिन अहले सुबह पहुंचेगी। पुनः यही ट्रेन 05560 वापस सहरसा आएगी।
विज्ञापन
इसी तरह सहरसा से मध्यप्रदेश के भिंड के लिए कुंभ स्पेशल ट्रेन नंबर 055563 आठ फरवरी को सहरसा जंक्शन से सुबह छह बज कर दस मिनट पर भिंड के लिए खुलेगी। दूसरे दिन भिंड से यह ट्रेन सहरसा के लिए खुलेगी। इसी तरह 22 और 27 फरवरी को ट्रेन सहरसा से यूपी के टूंडला के लिए कुंभ स्पेशल ट्रेन नंबर 05561 सुबह नौ बजे खुलेगी। मालूम हो कि कोसी क्षेत्र से हजारों लोग कुंभ में स्नान के लिए जाते हैं। इस ट्रेन के परिचालन से लोगो को आवाजाही में काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन