{"_id":"695244e9d7bf784e2b0996c3","slug":"bihar-thieves-pull-off-a-major-heist-at-the-sadar-hospital-stealing-25-outdoor-units-of-air-conditioners-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सदर अस्पताल में चोरों का बड़ा खेल, कोविड वार्ड से 25 AC के आउटडोर यूनिट चोरी; कीमत जान उड़ जाएंगे होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सदर अस्पताल में चोरों का बड़ा खेल, कोविड वार्ड से 25 AC के आउटडोर यूनिट चोरी; कीमत जान उड़ जाएंगे होश
Mon, 29 Dec 2025 02:37 PM IST
कोसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
Published by: कोसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 02:37 PM IST
सार
Bihar News: सहरसा सदर अस्पताल के कोविड वार्ड से 25 एसी आउटडोर यूनिट चोरी होने का मामला सामने आया है, जिनकी कीमत करीब साढ़े सात लाख रुपये है। उपाधीक्षक ने घटना की पुष्टि करते हुए सीसीटीवी जांच की बात कही है।
विज्ञापन
आउटडोर चोरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहरसा सदर अस्पताल परिसर स्थित कोविड अस्पताल से चोरी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए अज्ञात चोरों ने एक या दो नहीं, बल्कि 25 एयर कंडीशनर (AC) के आउटडोर यूनिट पर हाथ साफ कर दिया। रविवार की रात इस मामले का खुलासा होते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
साढ़े सात लाख का लगा चूना
चोरी किए गए सभी आउटडोर यूनिट दो टन क्षमता के थे। इनकी अनुमानित कीमत करीब साढ़े सात लाख रुपये बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, कोविड काल के दौरान मरीजों की सुविधा के लिए पूरे भवन में कुल 75 एसी लगाए गए थे। रविवार को जब इन एयस कंडीशनर्स की गिनती की गई, तो उनमें से 25 यूनिट गायब मिले। इतनी बड़ी संख्या में भारी-भरकम मशीनों का गायब होना सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन
पढे़ं: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खड़गपुर झील में नौका विहार का किया शुभारंभ, पर्यटन को मिलेगी रफ्तार
विज्ञापन
CCTV खंगाल रहा प्रशासन
सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. एस.एस. मेहता ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी गई है। चोरों की पहचान के लिए अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब सदर अस्पताल चोरों के निशाने पर आया हो। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी अस्पताल से कई कीमती सामान चोरी हो चुके हैं। पूर्व की घटनाओं में प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद न तो चोर पकड़े गए और न ही सामान बरामद हुआ। बार-बार हो रही इन वारदातों ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में कितनी तत्परता दिखाती है।