Bihar: 'इतना मारा की आंखें सूज आई...गाल लाल हो गए', बिलखते हुए बच्चे ने लगाया टीचर पर आरोप; सदर अस्पताल रेफर
Bihar News: पीड़ित छात्र बादल ने बताया कि हम तीसरी कक्षा में पढ़ते हैं। आलोक सर और पप्पू सर दोनों ने मिलकर मुझे मारा। मेरी गलती सिर्फ इतनी थी कि हम स्कूल में पढ़ने के बजाय खेल रहे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के सहरसा जिले से शनिवार को एक बड़ी खबर सामने आई है। जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र स्थित कचरा मध्य विद्यालय में एक तीसरी कक्षा के छात्र को शिक्षक ने बुरी तरह पीट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र को आनन-फानन में परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
जख्मी छात्र सौरबाजार थाना क्षेत्र के कचरा गांव का रहने वाला बताया जाता है। छात्र की मां पूजा देवी ने बताया कि उनका बेटा पढ़ने के लिए स्कूल गया था। स्कूल में खेलने के दौरान शिक्षक आलोक सिंह और पप्पू साह ने मिलकर उसकी डंडे से पिटाई कर दी, जिससे उसे सिर, गाल और आंख में चोटें आईं और सूजन हो गई।
पढ़ें; वैशाली मंडल कारा में विचाराधीन कैदी ने की आत्महत्या, बेडशीट से लगाया फंदा
उन्होंने बताया कि घटना के बाद शिक्षकों ने डिटॉल लगाकर बच्चे को प्राथमिक उपचार दिया। दोपहर लगभग 12 बजे स्कूल के अन्य छात्रों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन बच्चे को नजदीकी पीएचसी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
वहीं, पीड़ित छात्र बादल ने बताया कि हम तीसरी कक्षा में पढ़ते हैं। आलोक सर और पप्पू सर दोनों ने मिलकर मुझे मारा। मेरी गलती सिर्फ इतनी थी कि हम स्कूल में पढ़ने के बजाय खेल रहे थे।