फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar: Prisoner died during treatment in Madhepura, family members created ruckus by blocking road

Bihar News: मधेपुरा में इलाज के दौरान कैदी की मौत, परिजनों ने अस्पताल के बार रोड जाम कर किया हंगामा

Sat, 27 Apr 2024 03:43 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 27 Apr 2024 03:43 PM IST
सार

Madhepura News: मृतक कैदी के परिजनों ने बताया कि 23 अप्रैल को शाम लगभग आठ बजे मद्य निषेध विभाग की टीम ने महंथी मुखिया को गिरफ्तार किया था। उसके बाद उसे मधेपुरा कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में उनसे मिलने गई पत्नी को उन्होंने पुलिस द्वारा पीटे जाने की बात कही थी।

विज्ञापन
Bihar: Prisoner died during treatment in Madhepura, family members created ruckus by blocking road
अस्पताल के बाहर हंगामा करते मृतक कैदी के परिजन और वहां मौजूद स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मधेपुरा के जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शनिवार को इलाज के दौरान एक कैदी की मौत हो गई। मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के बेलहा घाट महर्षि मेंही नगर वार्ड-5 निवासी महंथी मुखिया (40) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


मौत के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर मारपीट का आरोप लगाते हुए सुबह मेडिकल कॉलेज के पास जमकर हंगामा किया। फिर लगभग 10 बजे कॉलेज चौक पर रोड जाम कर दिया। लगभग डेढ़ घंटे तक रोड जाम रहा। उसकी वजह से एनएच-106 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं, सूचना मिलने के बाद सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार पुलिस बल के साथ जाम स्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाने में जुट गए।
विज्ञापन

 
परिजनों ने बताया कि 23 अप्रैल को शाम लगभग आठ बजे मद्य निषेध विभाग की टीम ने महंथी मुखिया को गिरफ्तार किया था। उसके बाद उसे मधेपुरा कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में उनसे मिलने गई पत्नी को उन्होंने पुलिस द्वारा पीटे जाने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि जेल से ही महंथी मुखिया को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। जहां शनिवार की सुबह उनकी मौत हो गई। लेकिन मौत के चार घंटे के बाद भी परिजनों को शव नहीं दिया गया है। इसके आक्रोशित होकर परिजन सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

परिजनों की मांग है कि दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाए और उनके आश्रितों को मुआवजा दिया जाए। महंथी मुखिया के दो बेटे हैं। वह दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। दोपहर 12 बजे तक कॉलेज चौक के पास सड़क जाम जारी था।

 
मधेपुरा मंडल कारा अधीक्षक अमर शक्ति ने बताया कि 24 अप्रैल को शाम को उक्त कैदी को जेल लाया गया था। अत्यधिक शराब पीने की वजह से तबीयत बिगड़ने पर उसी रात करीब 11 बजे जननायक कर्पूरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पुलिस पर मारपीट का आरोप बेबुनियाद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed