{"_id":"6707a4fc5203d42b1f0a9096","slug":"bihar-people-accuse-ward-member-regarding-flood-relief-material-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: ‘मन होगा तो देंगे, वरना नहीं देंगे…बाढ़ राहत सामग्री को लेकर लोगों का वार्ड सदस्य पर आरोप; जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: ‘मन होगा तो देंगे, वरना नहीं देंगे…बाढ़ राहत सामग्री को लेकर लोगों का वार्ड सदस्य पर आरोप; जानें मामला
Thu, 10 Oct 2024 03:27 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 10 Oct 2024 03:27 PM IST
सार
Bihar: सहरसा के महिषी प्रखंड के लाभुकों ने आरोप लगाया कि उन्हें बाढ़ राहत सामग्री के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। पीड़ितों ने सीधा वार्ड सदस्य अमेरिका देवी पर ये आरोप लगा दिया। पढ़िये क्या है पूरा मामला…
विज्ञापन
लोगों ने किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दरअसल, जिले के महिषी प्रखंड के लाभुकों ने गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित डीएम आवास के समीप प्रदर्शन किया। मालूम हो कि प्रखंड क्षेत्र के बड़ी आबादी बाढ़ से प्रभावित है। जिला प्रशासन ने बाढ़ पीड़ितों के बीच सूखा राशन देने के लिए पंचायत में राहत सामाग्रियों को उपलब्ध करवाने का निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
लोगों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि महिषी प्रखंड के तेलवा पंचायत में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री नहीं मिल पा रही है। प्रदर्शन में शामिल दर्जनों महिला ने जिलाधिकारी से राहत उपलब्ध करवाने की मांग की है। महिषी प्रखंड के तेलवा पंचायत खोराबरतर गांव वार्ड तीन के बाढ़ पीड़ित माधुरी राम, तैती देवी, सहजी देवी, सबों देवी, कविता, प्रमिला देवी गायत्री देवी, जयमाला देवी समेत अन्य ने बताया कि बीते दिनों पश्चिमी कोसी तटबंध टूट जाने के कारण बाढ़ का पानी इलाके में फैल जाने की वजह से हम लोगों का घर डूब गया।
विज्ञापन
वहीं हम लोग कोसी बांध पर शरण लिए हुए हैं। सरकार के द्वारा सूखा बाढ़ राहत सामग्री वार्ड सदस्य को मुहैया कराया गया। वार्ड सदस्य अमेरिका देवी ने बाढ़ राहत सामग्री अपने घर पर रख लिया। उनसे बाढ़ राहत सामग्री की मांग की गई। उन्होंने धमकी भरे लहजे में कहा मेरा मन होगा तो देंगे नहीं तो नहीं देंगे।
विज्ञापन
ऐसे में हम लोगों ने बाढ़ पीड़ित महिषी अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी को फोन कर सूचना भी दी, उन लोगों ने कहा कि जल्द ही उपलब्ध करा दिया जाएगा। बाद में 1 किलो चावल और मात्र 1 किलो चूरा देकर खानापूर्ति की गई। इसको लेकर हम लोग बाढ़ पीड़ित जिला पदाधिकारी के आवास पर पहुंचे हैं और उनसे बाढ़ राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग रखी है।