फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news Mukhiya sangh block president arrested in kidnapping and molesting a minor in Supaul Bihar police

Crime News: बिहार के इस जिले में मुखिया संघ का प्रखंड अध्यक्ष गिरफ्तार, नाबालिग के अपहरण और छेड़छाड़ का आरोप

Wed, 21 May 2025 06:51 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: कोसी ब्यूरो Updated Wed, 21 May 2025 06:51 PM IST
सार

Bihar: एसपी शैशव यादव ने बताया कि नाबालिग लड़की के अपहरण और आपत्तिजनक व्यवहार के आरोपों में मुखिया सतीश पांडेय को गिरफ्तार किया गया है। लड़की ने कोर्ट में भी मुखिया के खिलाफ बयान दिया है। उन्होंने बताया कि अब तक परिजनों ने पुलिस के समक्ष फिरौती मांगने की कोई शिकायत नहीं की है, लेकिन मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
Bihar news Mukhiya sangh block president arrested in kidnapping and molesting a minor in Supaul Bihar police
पुलिस की गिरफ्त में मुखिया सतीश पांडेय।

विस्तार

सुपौल के रतनपुर थाने की पुलिस ने 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में मुखिया संघ के सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड अध्यक्ष सतीश पांडेय को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 34 वर्षीय सतीश पांडेय मूल रूप से भपटियाही थाना क्षेत्र के शाहपुर पृथ्वीपट्टी पंचायत के रामनगर वार्ड 12 के निवासी हैं। वे वर्तमान में लगातार दूसरी बार शाहपुर पृथ्वीपट्टी पंचायत के मुखिया पद पर कार्यरत हैं।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, 2 मई को 14 वर्षीय नाबालिग लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट रतनपुर थाने में दर्ज कराई गई थी। लड़की के पिता के आवेदन के आधार पर पुलिस ने थाना कांड संख्या 43/25 दर्ज कर जांच शुरू की। प्राथमिकी में पिता ने बताया कि उनकी पुत्री 29 अप्रैल की दोपहर लगभग 2:30 बजे पढ़ाई के लिए कोचिंग गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी लड़की का कोई पता नहीं चला, जिसके बाद 2 मई को अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

विज्ञापन

सोमवार की दोपहर रतनपुर पुलिस ने लड़की को मुखिया सतीश पांडेय के आवास से बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने सतीश पांडेय को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। रतनपुर थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह की लंबी पूछताछ के बाद सतीश को हिरासत में लिया गया। मुखिया की गिरफ्तारी की खबर से थाना परिसर में समर्थकों की भीड़ जुट गई, जिसे पुलिस ने समझा-बुझाकर वापस भेज दिया। इस बीच लड़की का मेडिकल कराया गया और फिर बयान के लिए वीरपुर व्यवहार न्यायालय भेजा गया। मंगलवार की देर शाम सतीश को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: ईंट भट्टा के पास से युवक का शव बरामद, चेहरे पर गंभीर चोट के निशान; हत्या की जताई गई आशंका

गुमशुदा होने के बाद लड़की चंडीगढ़ चली गई थी
रतनपुर थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि जांच के दौरान मुखिया सतीश पांडेय को पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। पूछताछ में प्राप्त 180 एवं 183 बीएनएस के बयानों के आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पिता द्वारा 2 मई को केस दर्ज कराया गया था। जांच में पता चला कि लड़की अपने प्रेमी के साथ गांव से चली गई थी। सीडीआर और मोबाइल ट्रैकिंग से जानकारी मिली कि लड़की चंडीगढ़ गई थी।

वहां से पुलिस ने नैतिक दबाव बनाकर लड़की को वापस बुलाया। इस दौरान प्रेमी ने किसी जरूरी काम का बहाना बनाकर लड़की को रास्ते में छोड़ दिया। 18 मई को जब लड़की सिमराही पहुंची, तो मुखिया सतीश पांडेय ने उसे अगवा कर लिया। सोमवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली और मुखिया के घर से लड़की को बरामद कर लिया गया। प्रेमी मधुबनी जिले के मठाही का निवासी है।

लड़की ने मुखिया पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया
बरामदगी के बाद लड़की ने थाने में बताया कि मुखिया सतीश पांडेय ने उसके साथ छेड़छाड़ और आपत्तिजनक व्यवहार किया। इस पर पुलिस ने सतीश से पूछताछ की, जिसमें आरोपों की पुष्टि हुई। सूत्रों के अनुसार, पुलिस कार्रवाई से पहले सतीश पांडेय ने लड़की के पिता से एक लाख रुपए की फिरौती की मांग की थी। हालांकि, रतनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि फिरौती से जुड़ी जांच अभी जारी है। फिलहाल, लड़की के बयान और साक्ष्यों के आधार पर सतीश की गिरफ्तारी हुई है।

फिरौती के आरोपों की जांच जारी
एसपी शैशव यादव ने बताया कि नाबालिग लड़की के अपहरण और आपत्तिजनक व्यवहार के आरोपों में मुखिया सतीश पांडेय को गिरफ्तार किया गया है। लड़की ने कोर्ट में भी मुखिया के खिलाफ बयान दिया है। उन्होंने बताया कि अब तक परिजनों ने पुलिस के समक्ष फिरौती मांगने की कोई शिकायत नहीं की है, लेकिन मामले की जांच जारी है। पुलिस जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed